scorecardresearch
 

अयोध्या: हनुमानगढ़ी में PM मोदी का साफा, मुकुट और गदा से होगा स्वागत

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है. पीएम मोदी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे और यहां हनुमानजी का दर्शन करेंगे.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-PTI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-PTI)

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है. पीएम मोदी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे और यहां हनुमानजी का दर्शन करेंगे. हनुमान गढ़ी में पीएम मोदी का स्वागत साफा, मुकुट और गदा से होगा.

हनुमान गढ़ी के मुख्य गद्दीनशीं महंत प्रेमदासजी महाराज ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि देश के इतिहास में संभवत: पहले प्रधानमंत्री मोदी जी हैं, जिनको हनुमानजी ने गढ़ी में बुलाया है. अब से पहले कोई प्रधानमंत्री मेरी जानकारी में नहीं हैं, जो यहां आए.

महंत प्रेमदासजी महाराज ने कहा कि अयोध्या की धरती पर उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू दर्शन, पूजन, आचमन करेंगे. फिर वह हनुमान गढ़ी आएंगे और यहां हनुमानजी के दरबार में दर्शन पूजन परिक्रमा करेंगे. यहां पीएम मोदी को आशीर्वाद और मान स्वरूप साफा बांधा जाएगा.

Advertisement

महंत प्रेमदासजी महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साफे के उपर रजत मुकुट बांधा जाएगा और हनुमानजी के आशीष आयुध के रूप में रजत गदा प्रदान की जाएगी. फिर प्रधानमंत्री जन्मभूमि परिसर में हो रहे मुख्य समारोह में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार जनसभा करने के लिए अयोध्या आए हैं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए हैं. अब जब वो यहां आ रहे हैं तो सीधा मंदिर की नींव रखने के लिए ही आ रहे हैं. वह करीब 3 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement