scorecardresearch
 

ग्वालियर में बनेगा विश्वस्तरीय टेक्सटाइल जोन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विश्व-स्तरीय एकीकृत टेक्सटाइल परिधान जोन बनाने की योजना है, जो इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. करीब 200 एकड़ में बनने वाले इस परिधान जोन के निर्माण में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा.

Advertisement
X
Map
Map

में विश्व-स्तरीय एकीकृत टेक्सटाइल परिधान जोन बनाने की योजना है, जो इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा. करीब 200 एकड़ में बनने वाले इस परिधान जोन के निर्माण में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा.

परिधान जोन के निर्माण से जुड़ी कंपनियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निर्माण कार्य-योजना का प्रारूप सौंपा. इस जोन के लिए भारत सरकार के वस्त्र और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं से सहयोग लिया जाना प्रस्तावित है. इस जोन के जरिये 30 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस जोन के निर्माण में अधोसंरचनात्मक दृष्टि से पूरा सहयोग दिया जाएगा. राज्य सरकार, राज्य के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योग मित्र नीति के माध्यम से नई परियोजना को पूरा प्रोत्साहन देगी. बिजली, पानी और जमीन जैसी आधारभूत जरूरतें उदार निवेश-मित्र नीतियों के प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी.

इस परिधान जोन में ग्रे फेब्रिक, टेक्निकल टेक्सटाइल, होम फर्निशिंग, यार्न डाईंग फेब्रिक बनेंगे. जोन में 75 एकड़ में संयंत्रों की इमारतें बनेंगी. 15 एकड़ में ऑटोमेशन इकाई और रहवासी सुविधाएं होंगी, जबकि 110 एकड़ में फाइबर फिनिशिंग और अपशिष्ट उपचार संयंत्र (प्लांट) बनेगा.

Advertisement

इस परिधान जोन का निर्माण पल्लव ग्रुप कोयम्बटूर, लेक्सटाइल, स्मिता समूह, प्रिया एक्सपोर्ट, प्रकाश कोटेक्स इंडिया, एरोकाट स्पिनर्स, पेरीयूर अम्मान स्पिनिंग, असाही फिल्टर्स लिमिटेड, एलएमपी वीवर्स, गोथम टेक्सटाइल, बालाविगना वीविंग मिल्स, सरन प्रिंट पार्क जैसी कंपनियां मिलकर करेंगी.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement