विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बेहतरीन काम को देखते हुए विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने उन्हें साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है. मैगजीन की ‘डिसीजन मेकर्स’ लिस्ट में सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को जगह दी गई है.
ट्विटर कूटनीति को प्रचलित करने के लिए सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को बधाई दी है, वहीं 'फॉरेन पॉलिसी' मैगजीन ने 'ट्विटर कूटनीति के अनोखे ब्रांड को प्रचलित' करने के लिए सुषमा स्वराज की सराहना की है.
Very proud to see our hardworking EAM part of the Global Thinkers list 2016! Congrats.
— Narendra Modi (@narendramodi)
पत्रिका ने लिखा है, 'यमन में फंसे भारतीयों को निकालने से लेकर खोए हुए पासपोर्ट को बदलने में मदद के लिए स्वराज ने ट्विटर के आक्रामक इस्तेमाल के लिए 'कॉमन ट्वीपल्स लीडर' का उपनाम हासिल किया है.'
विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सराहनीय काम
सुषमा स्वराज विदेशमंत्री का पदभार संभालने के बाद से ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं और मुश्किल में फंसे लोगों की समस्या हल करने में सक्रियता से जुटी रहती है. पिछले दिनों संकटग्रस्त को विदेश मंत्रालय ने जिस कुशलता से निकाला उसके लिए दुनिया भर में तारीफ हो चुकी है. वहीं सऊदी अरब में नौकरी गंवाने के बाद भूखे प्यासे फंसे करीब 10,000 भारतीय कामगारों को मदद पहुंचाने के लिए भी सराहना होती है.
किडनी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती हैं सुषमा
विदेश मंत्री के रूप में अपने कामों की वजह से आज सुषमा स्वराज देश की सबसे पसंदीदा मंत्रियों में शुमार है. सुषमा की लोकप्रियता की एक बानगी तब देखने को मिली, जब उनकी किडनी खराब होने की खबर आई, तो कई लोगों ने उन्हें खुद अपनी किडनी देने की पेशकश की.
सुषमा स्वराज इस वक्त एम्स में भर्ती हैं, लेकिन वहां भी उनका काम जारी है. की खबर के बाद सुषमा स्वराज ने इस पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को कहा. अमेरिकी मूल की एक महिला ने दिल्ली पुलिस को एक एनजीओ के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. आरोपियों में उसका टूरिस्ट गाइड भी शामिल था.