scorecardresearch
 
अमिताभ राष्ट्रपति बनने योग्य: शत्रुघ्न सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी उन्हें अमिताभ बच्चन की तरह राजनीति से संन्यास लेने की जरूरत नहीं है, अमिताभ तो राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है.

Advertisement
X

पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने फिल्म की तरह राजनीति से संन्यास लेने के सवाल पर कहा, 'अभी राजनीति से संन्यास लेने की जरूरत नहीं है. अभी इसके लिए बहुत समय है.' ने कहा, 'अमिताभ मेरे काफी करीबी दोस्तों में से हैं और उनमें भारत के राष्ट्रपति बनने की योग्यता है.'

पार्टी में उपेक्षित होने के प्रश्न पर ने कहा कि वह पूरी तरह बीजेपी में हैं और आगे भी रहेंगे. पार्टी में नजरअंदाज किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता. पार्टी के साथ नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई बर्तन जब साथ रहेंगे तो कभी-कभी टकराएंगे ही. अब वक्त पीछे देखने का नहीं, आगे बढ़ने का है.

Advertisement
Advertisement