scorecardresearch
 

अमिताभ बच्‍चन ने किया शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी का लोकार्पण

महानायक अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न सिन्‍हा की जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' का लोकार्पण किया, जिसे प्रसिद्ध स्तंभकार, आलोचक और लेखक भारती एस. प्रधान ने लिखा है.

Advertisement
X
बायोग्राफी लॉन्‍च के मौके पर शत्रुघ्न सिन्‍हा
बायोग्राफी लॉन्‍च के मौके पर शत्रुघ्न सिन्‍हा

अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनकी जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' सच्ची और पारदर्शी है. महानायक अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न की जीवनी का लोकार्पण किया, जिसे प्रसिद्ध स्तंभकार, आलोचक और लेखक भारती एस. प्रधान ने लिखा है.

मनोरंजक है मेरी जीवनी
शत्रुघ्न ने कहा कि मेरी जीवनी है, क्योंकि इसमें अच्छी बुरी हर तरह की चीजें हैं और इसमें नकारात्मक पहलू को भी ईमानदारी से बताया गया है. मेरा मानना है कि मेरी जीवनी सच्ची और पारदर्शी है.

देश में लोकतंत्र है
उन्होंने कहा कि लोग मेरे बारे में बहुत कुछ कहते हैं जो मझे पसंद नहीं है, लेकिन इसमें कुछ भी छिपा नहीं है. इस देश में लोकतंत्र है और यहां सभी को बोलने का अधिकार है. उन्होंने बताया कि यह अलग तरह की जीवनी है.

Advertisement

सबसे अलग है यह जीवनी
में संबंधित व्यक्ति की प्रशंसा होती है, लेकिन मेरी जीवनी अलग है। इसलिए यह मनोरंजक और दिलचस्प है. प्रधान ने सात साल के शोध, 37 साक्षात्कार और सिन्हा परिवार के साथ 200 घंटों से भी अधिक समय की बातचीत के आधार पर यह जीवनी लिखी है.

Advertisement
Advertisement