पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन को लेकर आज कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय जनता पार्टी ने भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर इमरान खान सरकार पर हमला बोला.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत बहुत बुरी है. हिंदू और सिख समाज की लड़की की जबरन शादी कराई जा रही है, लेकिन इमरान खान चुप हैं.
बीजेपी नेता ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को आज़ादी के बाद किसी भी तरह की आज़ादी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 20 प्रतिशत से ज़्यादा अपलसख्यक थे जो अब घट कर 2 प्रतिशत रह गए हैं. इसका कारण है कि वहां पर अल्पसख्यकों को मारा जा रहा है. वहां मानव अधिकारों का हनन आज से नहीं हो रहा है.
पाकिस्तान में तो एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युसफ योहाना को तब तक नहीं खेलने दिया था जब तक उन्होंने अपना नाम नहीं बदल लिया. भारत में ऐसा नहीं है कि किसी को खेलने के लिए नाम नहीं बदलना पड़ा है चाहे वो मोहम्मद शम्मी, इरफ़ान ख़ान हो या फिर ज़हीर खान.
शाहनवाज खान ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के बराबर समान अधिकार हैं. आरिफ खान के मसले पर शाहनवाज ने कहा कि विपक्ष को ध्यान रखना चाहिए उन्होंने राजीव गांधी के समय भी शाह बानो केस को विरोध किया था. जो क़ाबिल हैं उन्हें काम दिया जा रहा हैं. इसमें किसी को विरोध क्यों है.