scorecardresearch
 

News Wrap: वैश्विक आतंकी घोषित हुआ मसूद अजहर, पढ़िए बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें

आतंकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ ये कार्रवाई की है.

Advertisement
X
मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया
मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया

आतंकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ ये कार्रवाई की है. बता दें, जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमला किया था.

पूरी दुनिया जानती है कि मसूद अजहर आतंकवादी है और पाकिस्तान इस आतंकवादी की पनाहगार है. अब तो मसूद अजहर आधिकारिक तौर से ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया जा चुका है.

पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम देने वाला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बार खौफनाक हमलों को अमली जामा पहना चुका है. पाकिस्तान में पनाह लेकर आतंकी की फौज तैयार करने वाले इस संगठन का सरगना मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी मसूद अजहर है.

वाराणसी से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द हो गया है. नामांकन रद्द होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए तेज बहादुर ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया.

Advertisement

नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें 15 कमांडो शहीद हो गए हैं. इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया है. नक्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया.

होशंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे. कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं.

Advertisement
Advertisement