scorecardresearch
 

3 हादसे, 3 शहर और 34 मौतें... नवरात्रि के बीच कहीं भगदड़ ने अपनों को छीना, कहीं ट्रक ने रौंदे श्रद्धालु

नवरात्रि के पावन पर्व पर देश के तीन अलग-अलग हिस्सों कोलकाता, ग्वालियर और तेलंगाना में दर्दनाक हादसों ने में 34 लोगों की मौत हो गई. कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ ने 19 लोगों की जान ले ली. वहीं, ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया और तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई.

Advertisement
X
त्योहार के बीच तीन हादसों ने देशभर को झकझोर दिया. (Photo- ITGD-AFP)
त्योहार के बीच तीन हादसों ने देशभर को झकझोर दिया. (Photo- ITGD-AFP)

शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के दौरान खुशियों और उत्सव का माहौल पल भर में मातम में बदल गया. शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से आई दर्दनाक खबरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 

कोलकाता, ग्वालियर और तेलंगाना में हुए तीन अलग-अलग हादसों में कुल 33 श्रद्धालुओं और एक छात्रा की मौत हो गई. इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मच गई. मूसलाधार बारिश के बीच लगभग 7:40 बजे पंडाल परिसर में भारी भीड़ हो गई. इस दौरान पंडाल का एक हिस्सा ढह गया और भगदड़ मच गई. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए.

कोलकाता भगदड़ में मुआवजे का ऐलान

कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतकों में 13 महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे और एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया है. साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज और 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है.

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला

Advertisement

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. चीनोर रोड पर शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जा रही थी, तभी धान से लदा एक ट्रक अचानक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. 

इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी इस चपेट में आकर घायल हुए हैं. 5-6 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: 'मां ने मेरे सामने दम तोड़ दिया...' कोलकाता भगदड़ में अपनों को खोकर बिलखते परिवार, बयां किया दर्द

तेलंगाना: डांडिया कार्यक्रम के दौरान गिरा लाइटिंग ट्रस, छात्रा की मौत

उधर, तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के नादरगुल स्थित MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में नवरात्रि के मौके पर आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कॉलेज परिसर में जश्न के दौरान अचानक लाइटिंग स्टैंड भरभराकर नीचे गिर गया. इस हादसे में फर्स्ट ईयर की इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) की छात्रा सोना नारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन मीना नारायण दास गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Advertisement

मीना को नादरगुल के पास प्रत्युष अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस हादसे में कुल 12 छात्र घायल हुए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement