scorecardresearch
 

VHP की चेतावनी- राम मंदिर नहीं बनाया तो होगी मोदी सरकार की छुट्टी

राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बहुमत न होने की लाचारी जता चुके हैं. विश्व हिन्दू परिषद(वीएचपी) ने इस मसले पर इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो उसकी छुट्टी होना तय है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बहुमत न होने की लाचारी जता चुके हैं. विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने इस मसले पर इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो उसकी छुट्टी होना तय है.

वीएचपी ने कहा कि भारी बहुमत सिर्फ विकास के नाम पर नहीं मिला है, बल्कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर को बनाने जैसे जरूरी मुद्दों पर मिला है. वीएचपी ने कहा कि अगर सरकार इन मुद्दों पर काम नहीं कर पाई तो अटल बिहारी की पिछली सरकार की तरह ही अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

वीएचपी के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा, 'पिछले आम चुनावों में लोगों ने जरूरी मुद्दों पर काम करने के लिए सरकार को वोट दिए थे. रिष्ठ नेताओं ने हमें दिलाया दिया है कि वो राम मंदिर बनाएंगे. राम मंदिर बनाने को लेकर हमारी उम्मीदें अब भी सरकार से हैं.'

-इनपुट PTI से


Advertisement
Advertisement