हैदराबाद में एक हादसे में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बाल-बाल बच गए. तेलंगाना दौरे पर गए नड्डा हैदराबाद के बीजेपी दफ्तर में लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे कि अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट पहली मंजिल से ग्राउट फ्लोर तक फिसल गई.
Hyderabad: Union Health Minister JP Nadda escapes unhurt as elevator in Telangana BJP office falls down
— ANI (@ANI_news)
इस लिफ्ट में के अलावा बीजेपी एमएलसी रामचंद्रा राव, एनवीवीएस प्रभाकर और तीन स्थानीय नेता थे. हादसे के बाद सभी को सुरक्षित लिफ्ट से निकाल लिया गया. झटके से लिफ्ट फिलसने की वजह से नेताओं ने पैर में हल्के दर्द शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.