scorecardresearch
 

जम्मू कश्मीरः आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

घाटी के आरएस पुरा सेक्टर से सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आया नागरिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी बताया जाता है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र

  • पाकिस्तान के सियालकोट (पंजाब) का है निवासी
  • कश्मीर में पहले भी गिरफ्तार हुए थे पाकिस्तानी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण है. पाकिस्तान वैश्विक समुदाय के सामने गिड़गिड़ा रहा है. वह पूरी तरह से अलग-थलग पड़ चुका है. वहीं भारत पाकिस्तान की ओर से घाटी में हालात बिगाड़ने के प्रयास किए जाने का आरोप लगाता रहा है.

ऐसे में जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाने की बात कह रहे हैं, उनके संबोधन से चंद दिनों पहले जम्मू कश्मीर से एक और पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है.

घाटी के आरएस पुरा सेक्टर से सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आया नागरिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब के सियालकोट का रहने वाला है. सुरक्षाबल उससे पूछताछ कर रहे हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी जम्मू कश्मीर से सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को सेना ने गिरफ्तार किया था. इन्हें पाकिस्तान ने किसान बताते हुए कहा था कि यह गलती से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में चले गए. पाक ने आरोप लगाया था कि भारतीय सेना इनके नाम जबरदस्ती आतंकवादी संगठनों से जोड़ रही है.

राजस्थान में सीमा रेखा पार करते गिरफ्तार हुआ था पाकिस्तानी

राजस्थान में भी सेना ने बाड़ के नीचे से सीमा रेखा पार करने की कोशिश करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था. उसे बाड़मेर के मुनाबाव में सीमा पार करने की कोशिश करते गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement