scorecardresearch
 

इसरो ने किया GSAT 18 का सफल प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से बनाए गए संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे किया गया.

Advertisement
X
इसरो का एक और सफल प्रक्षेपण
इसरो का एक और सफल प्रक्षेपण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से बनाए गए संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे किया गया.

इस का प्रक्षेपण बुधवार को होना था जो कोरू में खराब मौसम के चलते 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था. यह इलाका दक्षिणी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है.

ने जानकारी दी की फ्रेंच गुयाना के कोरू से 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया. इसका प्रेक्षपण फ्रेंच गुयाना स्थित कोरू के अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह यान से किया गया. बता दें कि जीसैट-18 की अनुमानित ऑपरेशनल एज 15 साल है. साथ ही यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवायें देगा.

Advertisement
Advertisement