संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की अपील पर भारत ने पाकिस्तान को दो-टूक जवाब दे दिया है. भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में सेक्रेटरी अभिषेक सिंह ने कहा है कि कश्मीर के लोगों ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भरोसा दिखाया है. मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी ने ट्वीट किया...
Abhishek Singh: 1st sec PMI (right to reply): I bring to notice of this august house that people of J&K have peacefully chosen (continued)
— ANI (@ANI_news)
in accordance to universally accepted democratic principles &they continue to do so.We reject in their entirety the untenable comment (cont)
— ANI (@ANI_news)
of the distinguished delegate of Pakistan.
— ANI (@ANI_news)
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि शनिवार को जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र
महासभा को संबोधित करेंगे, तो उनके पास जवाब देने का अधिकार होगा और वो इसका इस्तेमाल भी करेंगे. मंत्रालय के हवाले से
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया...
India will use its Right to Reply & set record straight: MEA
on PM's response to Pak PM raising J&K issue in UNGA
— ANI (@ANI_news)
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया और वहां संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक जनमत संग्रह करवाने की मांग रखी. पिछले साल भी इसी मंच से शरीफ ने कश्मीर का राग अलापा था.