scorecardresearch
 

चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह को नोटिस जारी किया

पब्लिक में नोट बांटने के मामले में आज दो बडे नेता फंस गए. सैफई  में होली के मौके पर हुए कार्यक्रम में नोट बांटने के मामले मे मुलायम सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस दे दिया है.

Advertisement
X
मुलायम सिंह
मुलायम सिंह

पब्लिक में नोट बांटने के मामले में आज दो बडे नेता फंस गए. सैफई  में होली के मौके पर हुए कार्यक्रम में नोट बांटने के मामले मे मुलायम सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस दे दिया है.

इस नोटिस में लिखा है कि आपकी मौजूदगी में आपकी पार्टी के समर्थकों ने 100-100 रुपए के नोट बांटे, जो आचार संहिता का उल्लघन का मामला है. चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह को इस मामले में 14 मार्च तक जवाब देने को कहा है.

इसके साथ ही मुबंई मे होली के मौके पर कांग्रेस नेता और अभिनेता गोविन्दा ने अपने घर के बाहर खडे कुछ लोगों को दस दस के नोट बांटे. इस मामले में महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारी ने रिपोर्ट  मांगी है. 

Advertisement
Advertisement