रोहित वेमुला मामले में का सामना कर रही केंद्र सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में भी लोगों ने मुहिम छेड़ रखी है. संसद में मायावती और स्मृति ईरानी के बीच हुई बहस पर बसपा के एक कार्यकर्ता ने मायावती को ताकतवर दिखाने की धुन में फेसबुक पर एक विवादास्पद तस्वीर पोस्ट कर दी.
तस्वीर में बसपा को काली के रूप में दिखाया गया है और उनके हाथ में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का कटा हुआ सिर दिख रहा है. यही नहीं, तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मायावती की पैरों के नीचे दबा हुआ दिखाया गया है. तस्वीर में संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी हाथ में लाठी लिए हुए दुखी मुद्रा में पेश किया गया है.
'नहीं चलेगा झूठ, बेईमानी का व्यापार'
फेसबुक पर खुद को बीएसपी का कार्यकर्ता बताने वाले बालमुकुंद धुरिया ने अपनी पोस्ट के साथ एक स्टेटस भी लिखा- 'भाजपाइयों होशियार, नहीं चलेगा झूठ, बेईमानी का व्यापार, बहन जी हैं तैयार, अबकी बार बसपा सरकार.'

विवाद के बाद हटा ली तस्वीर
तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में विवाद छिड़ा और तमाम लोगों की आपत्ति के बाद बालमुकुंद ने उसे हटा लिया. साथ ही यह भी कहा कि वह किसी की भावनाएं नहीं आहत करना चाहते थे.
मेरी मंशा किसी की भावना आहत करने की नही थी पर कार्टून और चित्र को उसी तरह से लेना चाहिए
Posted by on
बता दें कि राज्यसभा में मामले में बहस के दौरान स्मृति ईरानी ने मायावती से कहा था कि अगर वो उनके जवाब से संतुष्ट न हुईं तो वह अपना सिर काटकर उनके कदमों में रख देंगी.