scorecardresearch
 

सरकार हमें घेरने की कोशिश कर रही हैः अन्ना

अन्ना के आंदोलन में पीछे धकेल दी गई सरकार एक-एक करके सिविल सोसायटी के सदस्यों को घेरे में लेने की कोशिश कर रही है. इसपर अन्ना हजारे का कहना है, ‘सरकार हमें घेरने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसके हाथ में सत्ता है.’

Advertisement
X
अन्ना हजारे
अन्ना हजारे

अन्ना के आंदोलन में पीछे धकेल दी गई सरकार एक-एक करके सिविल सोसायटी के सदस्यों को घेरे में लेने की कोशिश कर रही है. लेकिन कांग्रेस से ये संकेत मिल रहा है कि संसद और सांसदों के सवाल पर अन्ना को भी नहीं बख्शा जाएगा.

इसपर अन्ना हजारे का कहना है, ‘सरकार हमें घेरने की कोशिश कर रही है, उसके हाथ में सत्ता है इसलिए सरकार ऐसा कर रही है.’

क्या अन्ना के भाषण को भी सांसद अपनी अवमानना के दायरे में लाएंगे. आजतक पर एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने रालेगण सिद्धि में बोले गए अन्ना के शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई.

कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने संकेत दिए कि अन्ना हजारे के इस भाषण का संसद नोटिस ले सकती है.

अन्ना के सहयोगियों का कहना है कि उन्हें किसी नोटिस पर कोई एतराज नहीं है और इसका संवैधानिक तरीके से जवाब दिया जाएगा.

सरकार की हर चाल पर अन्ना का आंदोलन भारी पड़ रहा था. अगर कहीं अन्ना ने संसद और सांसदों के बारे में बोलते हुए लक्ष्मण रेखा पार की तो पहले से ही भन्नाई सरकार क्या कर सकती है, इसका इशारा कांग्रेस के नेता कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement