scorecardresearch
 

वायुसेना का मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायु सेना का एक मिग 21 लड़ाकू विमान आज पंजाब में हलवाड़ा हवाई ठिकाने के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट सुरक्षित विमान से निकल गया.

Advertisement
X

भारतीय वायु सेना का एक मिग 21 लड़ाकू विमान आज पंजाब में हलवाड़ा हवाई ठिकाने के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट सुरक्षित विमान से निकल गया.

विमान सुबह सवा ग्यारह बजे हलवाड़ा में सिदवान खास पहाड़ियों के निकट लुधियाना से 33 किलोमीटर के फासले पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

नयी दिल्ली में भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मिग 21 श्रेणी 96 विमान एसके पहाड़ियों के नजदीक सुबह सवा ग्यारह बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. चालक काकपिट से सुरक्षित निकल गया.’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ चालक एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए विमान को पठानकोट हवाई ठिकाने से हलवाड़ा में पहाड़ियों पर लेकर जा रहा था तभी हादसा पेश आया.’’ इस दुर्घटना के साथ ही भारतीय वायु सेना इस वर्ष अपने तीन लड़ाकू विमान गंवा चुकी है.

इस वर्ष 16 फरवरी को उसका मिग 27 विमान हाशीमारा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इसके तीन ही दिन बाद 19 फरवरी को मिग 21 श्रेणी 77 विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह दोनो इलाके पश्चिम बंगाल में हैं.

Advertisement

हाशीमारा हादसे में पायलट विंग कमांडर ओसवाल्ड की मौत हो गई थी, जबकि बागडोगरा हादसे में चालक सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा था.

पिछले वर्ष भारतीय वायुसेना के 11 विमान हादसे के शिकार हुए, जिनमें पांच विमान मिग 21 लड़ाकू विमान की विभिन्न श्रेणियों के थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement