scorecardresearch
 
अब तिहाड़ में करनी होगी कैबिनेट बैठक: आडवाणी

कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब सरकार को तिहाड़ जेल में अपनी कैबिनेट बैठक बुलानी पड़ेगी.

Advertisement
X
लालकृष्ण आडवाणी

आडवाणी ने उमरिया जिले में जनचेतना यात्रा के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय लोकतंत्र के लिए यह सच में दुर्भाग्यपूर्ण है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे संप्रग मंत्री जेल में जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि वह बुरा दिन दूर नहीं है, जब संप्रग सरकार को तिहाड़ जेल में अपनी कैबिनेट बैठक बुलानी पड़ेगी.’’
 
आडवाणी टूजी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल खेल मामलों के संबंध में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई और कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी के गिरफ्तार होने के संदर्भ में बोल रहे थे.
  
भाजपा नेता ने कहा कि इन नेताओं के खिलाफ संप्रग सरकार के अच्छे इरादे की वजह से नहीं, बल्कि उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की वजह से कार्रवाई संभव हुई.

Advertisement
Advertisement