scorecardresearch
 
अकाली नेता को गैंगेस्टर समझ पुलिस ने किया एनकाउंटर!

अमृतसर पुलिस ने वेरका इलाके में कार सवार एक अकाली नेता को गैंगेस्टर समझकर गोली मारी दी. पुलिस का कहना है कि उन्हें कार में गैंगेस्टर जग्गू के होने का शक था. पीछा करने पर कार सवार ने गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अकाली नेता मुखजीत सिंह मुक्खा के रूप में हुई है. घटना के बाद अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

Advertisement
X
Symbolic Image

जानकारी के मुताबिक, अकाली नेता मुक्खा वेरका-बटाला मार्ग पर सफेद रंग की कार में जा रहा था. उस समय पुलिस टीम ने कर दिया. वह वेरका के वार्ड नंबर 16 से अकाली दल का प्रधान था. परिजनों ने के तहत मारने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

पहले से थी आपसी रंजिश
परिजनों के मुताबिक, गांव के हरपाल, हरलाज, नवरबीर के साथ मुक्खा का झगड़ा चल रहा था. 25 मई को उसके घर पर हमला हुआ था. . इसलिए उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसके पड़ोसी की मौत हो गई. इस घटना के बाद मुक्खा हथियारों से लैस रहता था. पुलिस ने साजिश के तहत उसका पीछा किया. .

गलती से किया एनकाउंटर
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि मुद्दल गांव के पास एक सफेद रंग में गैंगस्टर जग्गू घूम रहा है. पुलिस टीम ने उस कार का पीछा किया. कार को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन मुक्खा कार भगाने लगा. . इसके बाद उसने अपने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोली चलानी पड़ी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement