नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के सेंट्रल हॉल में जवाहर लाल नेहरू के ऐतिहासिक भाषण का एक हिस्सा INDIA ब्लॉक के सांसदों को सुनाया. राहुल गांधी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से प्रस्तावित मुलाकात से पहले सेंट्रल हॉल में INDIA ब्लॉक के सांसदों से मुलाकात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने 14-15 अगस्त 1947 की दरम्यानी रात को एक क्रांतिकारी भाषण दिया था. नेहरू ने इसे पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में ही दिया गया था. मैं उसका एक हिस्सा आपको सुनाना चाहता हूं.
इसके बाद राहुल ने पंडित नेहरू के भाषण को INDIA ब्लॉक के सांसदों के सामने सुनाया. उन्होंने नेहरू के भाषण को पढ़ते हुए कहा, "भारत, पूरे एशिया और दुनिया के लिए यह एक बहुत अहम पल है। पूरब में आज़ादी का एक नया सितारा उदय हो रहा है, एक नई उम्मीद जगी है और एक लंबे समय से संजोया गया सपना सच हो रहा है। यह सितारा कभी अस्त न हो और यह उम्मीद कभी टूटे नहीं!"
इसके बाद राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को कहा कि पिछले कुछ सालों में जैसे नतीजे आए हैं खासतौर पर गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र उसे वे अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग करने के लिए राष्ट्रपति से मिलने जा रहे अपने सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है.
उन्होंने कहा कि उन्हें इस कथित हेराफेरा के बारे में तब पता चला जब उनके हाथ में सबूत आए,
राहुल ने कहा कि ये सिर्फ ज्ञानेश कुमार की बात नहीं है, सरकार को बर्खास्त करना होगा. राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार खुद को समझते क्या है? उनका काम है जनता के प्रतिनिधियों से मिलने का.
उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर विपक्ष ने पिछले कुछ दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखा, तो सरकार गिर जाएगी. गांधी ने कहा कि विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों ने इस सरकार की नींव हिला दी है और अब यह सरकार डरी हुई है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, "ज्ञानेश कुमार से भी बड़ी समस्या है और इसके लिए मौजूदा सरकार को हटाना ज़रूरी है।" उन्होंने कहा कि यह ऐसी बात है जिसके लिए लड़ा जा सकता है और जान भी दी जा सकती है."
ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सिर्फ़ एक सर्विस प्रोवाइडर हैं और उनमें यह कहने की हिम्मत है कि वह जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से नहीं मिलेंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "अगर हम पिछले तीन-चार दिनों की तरह ही दबाव बनाए रखते हैं, तो मैं गारंटी देता हूं कि यह सरकार गिर जाएगी."
बता दें कि राहुल गांधी ने 7 अक्तूबर को CEC ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर आकाशवाणी में धरना दिया था.
राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हमसे मिलना होगा किसी भी हालत में मिलना होगा.
राहुल गांधी की अगुआई में INDIA ब्लॉक लगभग एक सप्ताह से CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है.