scorecardresearch
 

राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज

रविवार को राज्यसभा में कृषि सुधार के दो बिल पारित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसे सभापति ने सोमवार को खारिज कर दिया.

Advertisement
X
वेंकैया नायडू
वेंकैया नायडू
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कृषि बिल को लेकर संसद में भारी हंगामा
  • उपसभापति के खिलाफ लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
  • अविश्वास प्रस्ताव को सभापति ने खारिज किया

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि उपसभापति के खिलाफ विपक्षी सांसदों की तरफ से लाया गया अविश्‍वास प्रस्‍ताव नियमों के हिसाब से सही नहीं है. इसके बाद उन्होंने प्रस्ताव को खारिज कर दिया. रविवार को राज्यसभा में कृषि सुधार के दो बिल पारित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसे सभापति ने सोमवार को खारिज कर दिया.

बता दें, रविवार को कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद वेल में पहुंच गए. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच नरेंद्र सिंह तोमर जवाब देते रहे. राज्यसभा में किसान बिल का विरोध कर रहे विपक्षी सांसदों ने बिल छीनने की कोशिश की, जिससे उपसभापति का माइक उखड़ गया. पास में ही खड़े मार्शल ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान विपक्षी दलों के सांसद कृषि बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उपसभापति की चेयर तक पहुंच गए.

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू सोमवार को कल की घटना से नाराज दिखे. उन्‍होंने हंगामा करने वाले आठ सांसदों को बचे हुए सत्र के लिए निलंबित कर दिया. सभापति ने सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि कल का दिन राज्‍यसभा के लिए बहुत खराब दिन था. कुछ सदस्‍य सदन के वेल तक आ गए. उपसभापति के साथ धक्‍कामुक्‍की की गई. कुछ सांसदों ने पेपर फेंका. माइक को तोड़ दिया. रूल बुक को फेंका गया. सभापति ने कहा कि इस घटना से मैं बेहद दुखी हूं. उपसभापति को धमकी दी गई. उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement