scorecardresearch
 

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये होगा सस्ता, LPG पर 200 रुपये की राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि हम उन प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर भी कस्टम ड्यूटी कम कर रहे हैं, जहां हमारी आयात निर्भरता ज्यादा है. स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा.

Advertisement
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा
  • एक लाख करोड़ के राजस्व का आएगा भार

केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए कहा,'' हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. इससे सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये का भार आएगा.

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना करीब ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा.

सीमेंट की कीमतें कम करने पर हो रहा काम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता सुधार के लिए और सीमेंट की लागत को कम करने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा. कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा.

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए  करें.

Advertisement

हर दिन अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement