निर्मला सीतारमण (राजनेता)
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक राजनीतिज्ञ और भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं (first full-time female Finance Minister of India). साल 2014 से राज्यसभा की सदस्य रहीं सीतारमण ने 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है. सीतारमण 2006 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया. वर्ष 2014 में सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक जूनियर मंत्री के रूप में शामिल किया गया और आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया (Rajya Sabha member, Andhra Pradesh). 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनीं.
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त, 1959 (Date of Birth) को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था. वे एक तमिल ब्राह्मण परिवार में नारायणन सीतारमण और सावित्री सीतारमण के घर से ताल्लुक रखती हैं (Nirmala Sitharaman Family). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मद्रास और तिरुचिरापल्ली से की और 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. सीतारमण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (London School of Economics) की पूर्व छात्रा हैं (Nirmala Sitharaman Edducation).
हालांकि, भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) के रूप में अपने प्रभावी कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 2019 में भारतीय संसद में पहला बजट पेश किया था. वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बनीं (Second Woman to present the Union Budget).
12 सितंबर 1986 को निर्मला सीतारमण ने राजनीतिक टिप्पणीकार और राजनीतिक अर्थशास्त्री (political commentator and economist) परकला प्रभाकर (Parakala Prabhakar) से शादी की. इनकी एक बेटी, परकला वांगमयी है. (Daughter)
फोर्ब्स मैगजीन 2020 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण को 39वें स्थान पर रखा गया है. उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
राजनीति में प्रवेश करने से पहले सीतारमण ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए कुछ समय तक काम किया और प्राइसवाटरहाउस कूपर्स (PricewaterhouseCoopers) में एक वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में भी उन्हें नामित किया गया था.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @nsitharaman है और फेसबुक पेज का नाम Nirmala Sitharaman है. वह इंस्टाग्राम पर nsitharaman यूजरनेम एक्टिव हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईडीबीआई बैंक की प्रस्तावित बिक्री को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस मामले में भी राफेल विवाद की तरह माफी मांगनी पड़ेगी.
टाटा को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर आरोप लगाया कि उसे आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और कारोबारी नेता चुप हैं. इसके जवाब में निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को हर मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और कानूनी और व्यावसायिक मामलों को आपराधिक नहीं बताना चाहिए. सीतारमण के पोस्ट पर राहुल ने जवाब दिया है.
दुनिया के कई देश बढ़ते कर्ज और महंगाई से जूझ रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार ने भविष्य में आर्थिक दबाव से बचने के लिए कर्ज घटाने का लक्ष्य तय किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार 2030 तक राष्ट्रीय कर्ज को जीडीपी के 50 फीसदी तक सीमित करना चाहती है.
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन में फिल्म और राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल होंगे. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इंवाइट किया गया है.
23 अक्टूबर को SIR के खिलाफ होने वाले देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में जाने-माने अर्थशास्त्री पराकला प्रभाकर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज एक साथ मंच साझा करेंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर यूपीए सरकार के दौरान बैंकों की खराब स्थिति को लेकर सवाल उठाए है.
Stock Market Rally: शेयर बाजार में आखिरी कारोबारी घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागे और निवेशकों को जोरदार कमाई करा दी. सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर बंद हुआ.
Nirmala Sitharaman ने एक ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शेयर बाजार निवेशकों के लिए जरूरी LTCG और STT चार्ज को लेकर बात की और इस पर चर्चा को जरूरी बताया है.
UPI Payment MDR के विरोध में व्यापारियों के संगठन सीटीआई ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है और उनसे इस चार्ज को टालने की डिमांड की है. CTI चेयरमैन के मुताबिक, इसे लेकर देशभर के व्यापारियों में आक्रोश है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें बधाई दी.
FM Nirmala Sitharaman ने होर्मुज स्ट्रेट संकट और बाब-अल-मंदेब में व्यवधान को लेकर बात करते हुए चेतावनी दी कि इन सबके चलते दुनिया पर बड़ा खाद्य संकट मंडरा रहा है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक मजबूती का निर्माण करना कोई एक बार काम नहीं है. इसके लिए सतत प्रॉसेस चलते रहना चाहिए. अभी की स्थिति देखें तो ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता एक स्थायी समस्या बन चुकी है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार यूरिया के प्रति बोरी के पीछे 2700 रुपये की सब्सिडी दे रही है और किसानों को सिर्फ 300 रुपये में एक बोरी यूरिया प्रोवाइड करा रही है.
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने 2 अक्टूबर को ‘No UPI Day’ मनाने की अपील की है. इस दिन व्यापारी QR कोड और साउंड बॉक्स ढककर सिर्फ कैश लेने का विरोध कर सकते हैं. सरकार ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है.
UPI Payments MDR को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से साफ किया है कि ये न तो कोई टैक्स है और न ही सेस है. यह सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा सिस्टम को बेहतर बनाने और अच्छी सर्विस देने के लिए लगाया जाने वाला चार्ज है, छोटे ट्रांजैक्शन के लिए कोई चार्ज नहीं है.
भारत सरकार के चार प्रमुख नेता अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल चीन में सीमा विवाद पर बातचीत कर रहे हैं, विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ा रहे हैं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जापान में निवेश और व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा और अमेरिका में आर्थिक सहयोग और वैश्विक वित्तीय मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं.
100 में सिर्फ 8 ग्रेजुएट्स को ही अपनी पढ़ाई के हिसाब की नौकरी मिल रही है। NITI Aayog की नई रिपोर्ट "Reimagining Skilling for Viksit Bharat @2047" भारत की शिक्षा व्यवस्था और नौकरी के बीच बढ़ते गैप की बड़ी तस्वीर सामने लाती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कुछ युवाओं से बात की, जिसमें उन लोगों ने बताया कि प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंकों की तुलना में ज्यादा 'कूल' नजर आते हैं. इसी कारण वे उन बैंकों से जुड़ना चाहते हैं.
बैंकिंग से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड अब अदालत में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे. बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 को राज्यसभा की मंजूरी मिल चुकी है और लोकसभा भी इसे पारित कर चुकी है. नया कानून 1891 के पुराने ढांचे की जगह लेगा और इलेक्ट्रॉनिक, सर्वर, वर्चुअल और क्लाउड रिकॉर्ड को कानूनी दायरे में लाएगा. अकाउंट स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जैसे रिकॉर्ड अब तय शर्तों के तहत कोर्ट में पेश किए जा सकेंगे. इससे डिजिटल बैंकिंग के कानूनी इस्तेमाल का रास्ता साफ होगा.
Viksit Bharat Target: स्वतंत्रता दिवस के मौेके पर पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है, इसमें बैंकिंग सेक्टर का अहम रोल रहा है. अब समय की मांग हैं कि दुनिया के टॉप-5 बैंक में एक भारतीय हो.
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात की. केंद्र में मंत्री बनने और CM पद छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र की जनता ने चुना है और वह राज्य की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की.