scorecardresearch
 

धार्मिक उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं पर पलट गया 60 फीट ऊंचा रथ, सात घायल... हादसे का वीडियो आया सामने

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में 'मयाना कोल्लई' धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. करीब 60 फीट ऊंचा सजा-धजा मंदिर रथ अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे सात श्रद्धालु घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
वेल्लोर में 60 फीट ऊंचा रथ गिरा. (Photo: Screengrab)
वेल्लोर में 60 फीट ऊंचा रथ गिरा. (Photo: Screengrab)

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में धार्मिक उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 'मयाना कोल्लई' पर्व पर करीब 60 फीट ऊंची मंदिर रथ यात्रा निकाली जा रही थी. इसी दौरान अचानक असंतुलित होकर रथ पलट गया. इस घटना में कम से कम सात श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम तुरंत रोक दिया गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, यह पारंपरिक उत्सव हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के लगभग 10 गांवों के श्रद्धालु एकजुट होकर भाग लेते हैं. उत्सव के तहत सुसज्जित अम्मन देवी की प्रतिमा को विशाल रथ पर स्थापित कर यात्रा निकाली जाती है.

यहां देखें Video...

रथ को श्रद्धालु मिलकर खींचते हुए पालारु नदी की ओर ले जाते हैं. यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है.

बताया जा रहा है कि यह हादसा आधी रात के आसपास हुआ, जब रथ को कझिन्जुर (Kazhinjur) इलाके से मुख्य सड़क की ओर खींचा जा रहा था. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से 60 फीट ऊंचा रथ एक ओर झुक गया और पलट गया. रथ के भीतर और आसपास मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: धार्मिक जुलूस के दौरान कई इलाकों में गिरे रथ, दर्जनों घायल, प्रशासन पर इलाज नहीं कराने के लगे आरोप

Advertisement

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. रथ के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए. माना जा रहा है कि रथ का संतुलन बिगड़ने, पहियों के फिसलने या मार्ग की स्थिति के कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement