scorecardresearch
 

कर्नाटक में पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी, टेलीग्राम ग्रुप बनाकर रच रहे थे साजिश

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर और हासन में दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोप है कि उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों की योजना पर चर्चा करने के लिए टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया था.

Advertisement
X
पुलिस ने शब्बीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और सिकंदर शेख से पूछताछ की जा रही है. (Photo: ITG)
पुलिस ने शब्बीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और सिकंदर शेख से पूछताछ की जा रही है. (Photo: ITG)

कर्नाटक के चिक्कबल्लारपुर और हासन से पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान चिक्कबल्लारपुर के बापूजीनगर निवासी शब्बीर और हासन निवासी सिकंदर शेख के रूप में हुई है.

आरोप है कि दोनों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया था, जिसका इस्तेमाल अशांति फैलाने और आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के लिए किया जा रहा था.

बताया जा रहा है कि अमीर लोगों को अगवा करने और आतंकवाद के लिए फंड जुटाने की योजना बनाई गई थी. यह भी कहा जा रहा है कि ग्रुप में हर दिन हमलों की योजना बनाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में तुलु भाषा को मिली मान्यता, CM शिवकुमार ने पूरा किया बीजेपी का वादा

वहीं अब पुलिस ने शब्बीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और सिकंदर शेख से किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ की जा रही है.

इस मामले में पुलिस ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 113 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement