scorecardresearch
 

'राघव चड्ढा ने मोदी-BJP विरोधी पोस्ट डिलीट किए...', AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी सभी आलोचनात्मक पोस्ट हटा दी हैं. भारद्वाज ने ये भी दावा किया कि आप के दूसरे नेताओं के कोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं.

Advertisement
X
सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर 'डिजिटल सफाई' का आरोप लगाया. (Photo: PTI)
सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर 'डिजिटल सफाई' का आरोप लगाया. (Photo: PTI)

आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ आप के कई नेता राघव पर बीजेपी से डरने का आरोप लगा रहे हैं, दूसरी तरफ राघव आरोपों पर सफाई दे रहे हैं. अब AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजपी विरोधी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं.

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन चेक करने पर 'बीजेपी' और 'मोदी' जैसे कीवर्ड्स से जुड़ा कोई भी आलोचनात्मक बयान नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अब उनके अकाउंट पर पीएम मोदी का जिक्र करने वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं और उन दोनों में ही उनकी तारीफ की गई है.

भारद्वाज ने दावा किया कि जिन पोस्ट को पहले 'आप' के दूसरे नेताओं ने कोट (Quote) किया था, वो भी अब गायब हो चुके हैं.

सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट में लिखा, 'राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है , मोदी या बीजेपी के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वो सब गायब. मैंने उनके पूरे अकाउंट को BJP और Modi शब्दों से गहराई से सर्च किया. नतीजा चौंकाने वाला है , कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती.'

Advertisement

'डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना...'

AAP नेता ने आगे कहा कि 'मोदी' शब्द वाले सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं और दोनों में उनकी तारीफ है. आप के नेताओं द्वारा क्वोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं. ये कोई मामूली सफाई नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना है. एक समय में मोदी-बीजेपी के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है.

यह भी पढ़ें: 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं...', राघव चड्ढा ने 'धुरंधर' अंदाज में AAP को दिया जवाब

सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जिसकी टाइमलाइन इतनी व्यवस्थित तरीके से बदली गई हो, उनकी तैयारी का आप अंदाजा लगा सकते हैं. वहीं, आप नेता के इन आरोपों पर फिलहाल राघव चड्ढा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement