सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) आम आदमी पार्टी के नेता हैं. वे दिल्ली विधानसभा में ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में आप ने उन्हें ग्रेटर कैलाश सीट से उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी की शिखा रॉय ने उन्हें 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
वे 9 मार्च 2023 से दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष और स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल मंत्री थे.
भारद्वाज का जन्म नई दिल्ली में हुआ था और उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शहर से ही पूरी की. उन्होंने 2003 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध भारती विद्यापीठ के इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने 2011 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री भी पूरी की है. राजनीति में प्रवेश करने से पहले, भारद्वाज ने जॉनसन कंट्रोल्स इंडिया के साथ काम किया और उनकी विशेषज्ञता माइक्रोचिप्स और कोडिंग में थी.
सौरभ भारद्वाज ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष वीके मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को 13092 वोटों से हराकर ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. 2015 में, उन्होंने भाजपा के राकेश गुलिया को 14,583 वोटों से हराया था.
भारद्वाज अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा शिक्षा विभाग पर लगे झूठे आरोप पर जवाब देने आया हूं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने 10 साल के शासन में सिर्फ घोटाले किए हैं, उन्हें हर जगह घोटाला ही नजर आता है.
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट रोका गया. 'आप' ने इसे केंद्र सरकार की मनमानी बताया है. हालांकि अकाली दल का आरोप है कि सीएम मान ने कस्टम नियमों का उल्लंघन किया, जिसके लिए उन्हें रोका गया.
आम आदमी पार्टी ने बीते दिन दिल्ली पुलिस पर चित्तरंजन पार्क में दुर्गा पूजा समारोह में बाधा डालने का आरोप लगाया. पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका मकसद केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था.
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. AAP ने साफ किया है कि जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई, जहां कई वामपंथी दलों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव देखने को मिल रहा है. दोनों दल वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं, लेकिन विरोध के असली क्रेडिट के लिए दोनों दल अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं.
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं के साथ-साथ कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
गांधी जयंती के अवसर पर आज देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी (आप) और कई अन्य संगठनों ने बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है, हालांकि पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया और उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी और विपक्ष का प्रदर्शन देखने को मिला. इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और लोगों की भारी भीड़ जुटने से रोकने के लिए बीएनएस धारा 163 लागू की गई है. पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे कहीं भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा न हो सकें. सुरक्षा के लिहाज से लुटियंस दिल्ली से जुड़े लगभग 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है जिससे प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आप नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. घटना तिलक नगर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की बताई जा रही है .
दिल्ली पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने PWD के इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जनरल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दिल्ली में सड़क की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मंत्री प्रवेश वर्मा के कथित थप्पड़ मामले तक पहुंच गया है. वीडियो सामने आने के बाद AAP ने मंत्री पर कार्रवाई और FIR की मांग की है. केजरीवाल ने विकासपुरी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा. वहीं वर्मा ने घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देनी पड़ी.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के पते पर 58 कंपनियों के अवैध पंजीकरण के आरोप पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं, जो कि उनकी पुरानी आदत है.
दिल्ली की वोटर लिस्ट में बीजेपी सांसद राघव चड्ढा के नाम को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच विवाद छिड़ गया है. आप ने चुनाव आयोग से इस मामले में जवाब मांगा है. हालांकि राघव चड्ढा का कहना है रि उन्होंने सभी नियमों का पालन किया है. बीजेपी सांसद ने आप पर तंज कसते हुए कहा कि 'पार्टी ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर की तरह बर्ताव कर रही है.'
दिल्ली में गरीबों के लिए आवंटित चावल के कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि करीब 5 करोड़ किलो चावल की चोरी हुई है.
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के विरोध में धरने पर बैठे आप विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस मंगलवार सुबह उनके घर से ले गई. आम आदमी पार्टी ने पुलिस पर सादे कपड़ों में विधायक को अगवा करने और पीड़ित परिवार पर जबरन अंतिम संस्कार का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है.
दिल्ली में सब्सिडी वाले चावल को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. AAP ने 22 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है. BJP ने आरोपों को झूठा बताते हुए AAP नेताओं से 24 घंटे में माफी मांगने को कहा है. ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में लगातार पेपर लीक होने और मूल्यांकन प्रणाली में खामियों का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है. वहीं AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोनम वांगचुक में महात्मा गांधी की झलक दिखती है.
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि के मामले में बयान दर्ज कराने राउज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंचे.
दिल्ली अग्निकांड पर सौरभ भारद्वाज का कहना है कि तीन महीने पहले पालम में लगी आग के बाद फायर ब्रिगेड की लिफ्ट खुलने में समस्या आई थी और उपकरणों की कमी की बात सामने आई. सरकार ने इस मामले में झूठा बयान दिया और कमिटी बनाने की बात कही थी, जिसकी रिपोर्ट समय पर नहीं आई. अब तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन जवाबदेही से बचते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है.
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड पर सियासत भी शुरु हो गई है. सरकार जांच की बात कह रही है. मगर आम आदमी पार्टी सरकार पर गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगा रही है. लेकिन जिन लोगों ने अपनों को खोया वो कह रहे हैं कि सियासत नहीं इंसाफ चाहिए. देखें क्या बोले सौरभ भारद्वाज?