scorecardresearch
 

आंध्र को एयरपोर्ट-सेमिकंडक्टर प्लांट की सौगात, कर्नाटक में विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण भारत के दौरे पर रहने वाले हैं. आंध्र प्रदेश को वे अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की सौगात देने वाले हैं.

Advertisement
X
अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट
अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विजयनगरम ज़िले के भोगपुरम में शनिवार को अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके साथ ही पीएम ₹17,900 करोड़ से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे।

₹5,640 करोड़ की लागत से बना यह अत्याधुनिक ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा. आंध्र प्रदेश के 'चुट्टिलु' कॉटेज, अराकू वैली और 'फ़्लाइंग फ़िश' से प्रेरित होकर एयरपोर्ट टर्मिनल का डिजाइन किया गया है. इस एयरपोर्ट को हर साल 60 लाख यात्रियों को सुविधा देने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है. 

पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग को यात्रियों को एक आधुनिक, आसान और बेहतर यात्रा अनुभव देने के मकसद से डिजाइन किया गया है. एयरपोर्ट में ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने और भविष्य की एविएशन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, नई टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल फीचर्स शामिल किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट का न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान

खास बात यह है कि शनिवार को प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखने वाले हैं. अभी तक गुजरात के साणंद, धोलेरा, असम और उत्तर प्रदेश में प्रमुख सेमीकंडक्टर प्लांट हैं. 
 
आंध्र प्रदेश के अलावा कर्नाटक को भी प्रधानमंत्री कई सौगातें देने वाले हैं. प्रधानमंत्री मैसूरु के श्रीरामकृष्ण आश्रम में 'विवेक स्मारक' स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन करने वाले हैं. 'विवेक स्मारक' नवंबर 1892 में स्वामी विवेकानंद की मैसूरु की ऐतिहासिक यात्रा की याद दिलाता है.

Advertisement

विवेक स्मारक 81,000 वर्ग फुट से ज़्यादा के इलाके में फैला है और इसमें एक मुख्य इमारत और एक एनेक्स ब्लॉक शामिल है. यह विवेक स्मारक उन्नत सुविधाओं से लैस है. इसमें 4-D एक्सपीरियंस सेंटर, एग्ज़िबिशन हॉल, लगभग 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर, क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, लाइब्रेरी जैसी सभी सुविधाएं हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement