scorecardresearch
 

पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की बात, फादर अमीर के निधन पर जताया दुख

पीेएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से पर बात कर उनके पिता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. भारत सरकार ने सम्मान में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था.

Advertisement
X
PM मोदी ने कतर के फादर अमीर के निधन पर जताया शोक. (Photo: PTI)
PM मोदी ने कतर के फादर अमीर के निधन पर जताया शोक. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उनके पिता (फादर अमीर) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. पीएम ने कहा कि दिवंगत नेता की स्थायी विरासत दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देती रहेगी. साथ ही भारत ने फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर उनके सम्मान में भारत सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था और पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुका हुआ रखा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बातचीत साझा की. उन्होंने लिखा कि कतर के अमीर के साथ बातचीत कर फादर अमीर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. पीएम मोदी ने भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रति उनके स्नेह और भारत-कतर संबंधों को मजबूत करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया.

भारत सरकार की ओर से संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू 14 जुलाई को दोहा पहुंचे और अमीर से मुलाकात कर शोक प्रकट किया.

आपको बता दें कि 'फादर अमीर' का 12 जुलाई को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. दिवंगत फादर अमीर ने साल 2013 में पद छोड़ने से पहले 18 वर्षों तक कतर पर शासन किया. पीएम मोदी ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के ऊंचे स्तर पर पहुंचाया. प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में अपनी कतर यात्रा के दौरान दिवंगत नेता के साथ हुई मुलाकात को भी विशेष रूप से याद किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement