scorecardresearch
 

पटना: राबड़ी के आवास से दो दशक बाद उतरी 'लालटेन', 10 सर्कुलर रोड पर बदली तस्वीर

बिहार की राजनीति का एक बड़ा केंद्र रहे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास से राष्ट्रीय जनता दल का आधिकारिक चुनाव चिन्ह 'लालटेन' हटा दिया गया है. दो दशकों से गेट के ठीक ऊपर लगी इस लालटेन के हटने से सूबे की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है.

Advertisement
X
राबड़ी के आवास से हटाई गई लालटेन. (photo: ITG)
राबड़ी के आवास से हटाई गई लालटेन. (photo: ITG)

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास से उनके सामान की शिफ्टिंग जारी है. इसी बीच आवास के गेटके ऊपर लगे पार्टी के चुनाव चिन्ह लालटेन को करीब 20 साल बाद सोमवार रात को हटा दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक आवास खाली करने के लिए समय मांगा है. पत्र में 22 जून को जारी अंतिम नोटिस का जिक्र किया गया. विभाग ने सामान की आधिकारिक सूची उपलब्ध न कराने का हवाला दिया था.

आप्त सचिव ने विभाग से 10 सर्कुलर रोड पर आवंटन के वक्त दिए गए सामानों की आधिकारिक लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मिलान के बाद आवास खाली करने की प्रक्रिया बिना किसी कन्फ्यूजन के पूरी की जा सके.

2006 में आवंटित हुआ था आवास

ये ऐतिहासिक आवास राबड़ी देवी को साल 2006 में आवंटित किया गया था. अब बीस साल पुराने रिकॉर्ड और सामानों को लेकर विभाग और आरजेडी नेतृत्व के बीच खींचतान चल रही है. राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने विभाग से मांग की है कि आवंटन के वक्त जो सरकारी सामान मुहैया कराया गया था, उसकी लिस्ट दी जाए. ताकि  मिलान के बाद आवास खाली करने की प्रक्रिया बिना किसी कन्फ्यूजन के पूरी की जा सके.

वहीं, भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस की समय-सीमा सोमवार को खत्म हो गई है. समय-सीमा से पहले रविवार को दिनभर राबड़ी आवास से सामान की शिफ्टिंग का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, राबड़ी देवी को आवंटित नए आवास 39 स्टेंडिंग रोड में सामान नहीं भेजा गया है, बल्कि लालू-राबड़ी के कौटिल्य नगर स्थित निजी मकान में काम अधूरा होने के कारण ज्यादातर सामान वहीं भेजा जा रहा है.

साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि पूरा परिवार तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement