scorecardresearch
 

ओडिशा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष पर स्याही फेंकने के मामले में 5 सदस्यों को किया निष्कासित

घटना कांग्रेस भवन में पार्टी अध्यक्ष के कक्ष के अंदर हुई, जहां कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हमला किया. संतोष सिंह सलूजा की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने घटना के टीवी फुटेज की समीक्षा की और पार्टी विरोधी और अनुशासनहीन कार्यों के कारण पांच कांग्रेसियों को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने 21 जून को पार्टी अध्यक्ष सरत पटनायक पर स्याही फेंकने के मामले में कथित संलिप्तता के लिए पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निष्कासित करने की घोषणा की. निष्कासित सदस्यों में ओपीसीसी महासचिव प्रकाश मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रेयस्मिता पांडा, NSUI सचिव संदीप राउत्रे, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमरेश परिदा और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आर्यन सासमल शामिल हैं.

यह घटना कांग्रेस भवन में पार्टी अध्यक्ष के कक्ष के अंदर हुई, जहां कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हमला किया. संतोष सिंह सलूजा की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने घटना के टीवी फुटेज की समीक्षा की और पार्टी विरोधी और अनुशासनहीन कार्यों के कारण पांच कांग्रेसियों को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया.

इस विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक गुट ने PCC प्रमुख पर स्याही फेंकते हुए 'शरत हटाओ, कांग्रेस बचाओ' के नारे लगाए. उन्होंने चैंबर के बाहर के दरवाजे पर भी स्याही फेंकी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement