scorecardresearch
 

ड्रग तस्करी के लिए ऐसा दिमाग! ट्रक के फ्यूल टैंक में बना रखा था सीक्रेट चैंबर...तलाशी में मिली 43 करोड़ की ड्रग्स

गुवाहाटी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 करोड़ रुपये की 53.937 किलोग्राम मेथामफेटामाइन यानी WY टैबलेट जब्त की हैं. 6 अक्टूबर 2026 को दो ट्रकों की तलाशी के दौरान फ्यूल टैंक में बने गुप्त चैंबर से ड्रग्स बरामद हुई. इस मामले में मणिपुर के बिष्णुपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में तस्करी के आरोपी. (Photo: ITG)
पुलिस गिरफ्त में तस्करी के आरोपी. (Photo: ITG)

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है. NCB की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने दो ट्रकों से 53.937 किलोग्राम मेथामफेटामाइन यानी WY टैबलेट जब्त की हैं. अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इनकी कीमत करीब 43 करोड़ रुपये बताई गई है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में ड्रग्स की खेप का कनेक्शन म्यांमार से सामने आया है.

NCB के मुताबिक यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को खुफिया जानकारी के आधार पर की गई. एजेंसी की टीम ने गुवाहाटी में दो ट्रकों को रोका और उनकी बारीकी से तलाशी ली. जांच के दौरान अधिकारियों को दोनों ट्रकों के फ्यूल टैंक के अंदर खास तौर पर बनाए गए गुप्त खाने मिले. तस्करों ने इन चैंबरों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों को छिपाकर ले जाने के लिए किया था, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके.

ट्रक से बरामद 43 करोड़ की ड्रग. (Photo: ITG)

म्यांमार से जुड़ा ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क
इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रहने वाले हैं. शुरुआती जांच के अनुसार, जब्त की गई ड्रग्स की बड़ी खेप म्यांमार से लाई गई थी. हालांकि, इस तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा होना अभी बाकी है.

Advertisement

NCB अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है. एजेंसी का फोकस ड्रग्स की सप्लाई चेन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सप्लायर, देश के भीतर खेप हासिल करने वाले लोगों, फाइनेंसर और लॉजिस्टिक्स संभालने वालों की पहचान करना है. अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच के जरिए तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सकेगा. इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement