कर्नाटक के धारवाड़ से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो हैरान करती है. यहां रात के अंधेरे में एक शख्स गर्ल्स PG में नंगा होकर घुस गया. उसकी ये घिनौनी हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है. आरोप है कि वह बिना कपड़ों के परिसर में एंट्री कर जाता था. महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था और विरोध करने पर धमकाकर चला जाता था. उसकी हरकतों का वीडियो सामने आया है. मामला धारवाड़ के सप्तापुर इलाके का है. मामला सामने आने के बाद PG में रहने वाली लड़कियों में डर और नाराजगी है. उनकी मांग है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए.
सप्तापुर इलाके में गर्ल्स PG के आसपास बीते करीब तीन महीने से ऐसी घटनाएं हो रही थीं. लड़कियों का कहना है कि एक शख्स रात के समय PG परिसर में एंट्री करता था. वह इस दौरान बिना कपड़ों के रहता था. उसकी वजह से पीजी में रहने वाली लड़कियों-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ गया.

PG में रहने वाली महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि वह आरोपी सूखने के लिए बाहर टांगे गए उनके अंडरगारमेंट्स चुरा लेता था. जब महिलाएं शोर मचातीं या विरोध करतीं, तो उन्हें धमकाता था. इस मामले में अब CCTV फुटेज वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है, उसी दौरान एक व्यक्ति PG परिसर में दाखिल होता है. उसने कपड़े नहीं पहन रखे थे.
यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार और छाती पर टैटू... पड़ोसी महिला के अंडरगारमेंट्स क्यों चुराने लगा 25 साल का युवक? सामने आई वजह
महिलाओं की मांग- आरोपी को जल्द पकड़ा जाए
ये घटनाएं सामने आने के बाद PG में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. PG में रहने वाली लड़कियां-महिलाएं अक्सर पढ़ाई या नौकरी के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं. ऐसे में उनके लिए रहने की जगह सिर्फ एक कमरा नहीं, बल्कि सेफ माहौल भी जरूरी होता है.

अगर रात के वक्त कोई अनजान व्यक्ति परिसर में घुसता है और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगता है, तो यह वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर गंभीर बात है.
महिलाओं की मांग है कि पुलिस मामले की जांच करे, CCTV फुटेज के आधार पर शख्स की पहचान की जाए और आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ एक्शन हो. यह इलाका धारवाड़ सबअर्बन पुलिस स्टेशन एरिया में आता है. फिलहाल सबसे अहम सवाल यही हैं कि क्या पुलिस ने शिकायत दर्ज की है, CCTV फुटेज की जांच शुरू हुई है और आरोपी की पहचान हो पाई है या नहीं. फिलहाल मामले की पूरी तस्वीर सामने आना बाकी है.