scorecardresearch
 

सीने में दर्द, बेसुध बुजुर्ग और सिपाही की मुस्तैदी... लखनऊ की सड़क पर CPR से जिंदगी बचाने की कहानी!

लखनऊ के महानगर इलाके में 60 साल के अनिल अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे थे. तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिर पड़े. सीने पर हाथ रख पति को तड़पते देख पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लग गईं. इसी बीच वहां ड्यूटी पर तैनात यूपी पुलिस के सिपाही संदीप यादव पहुंचे. उन्होंने बुजुर्ग को CPR देना शुरू किया. कुछ देर बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

Advertisement
X
सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर संभाला. (Photo: ITG)
सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर संभाला. (Photo: ITG)

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे. तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह सड़क पर गिर पड़े. पत्नी घबरा गईं, आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. ऐसे वक्त में वहां मौजूद यूपी पुलिस के एक सिपाही ने तुरंत मोर्चा संभाला. उन्होंने बुजुर्ग को CPR देना शुरू किया. कुछ देर की कोशिश के बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल दिखाई दी. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ के महानगर चौराहे के पास की है. बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है. CPR देने वाले सिपाही संदीप यादव हैं, जो रहीमनगर पुलिस चौकी में तैनात हैं. अनिल अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे थे. वे महानगर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा.

यहां देखें Video

बुजुर्ग सीने पर हाथ रखकर गिर पड़े और तड़पने लगे. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, ड्यूटी पर तैनात यूपी पुलिस के एक जांबाज सिपाही ने सूझबूझ और तत्परता से बुजुर्ग को CPR दिया.

दर्द के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर पड़े. उनके हाथ से सब्जियों का झोला भी छूट गया. पति को जमीन पर तड़पता देख पत्नी चीखने-चिल्लाने लगीं. शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई. आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. इसी दौरान रहीमनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव की नजर बुजुर्ग पर पड़ी. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझा औप तुरंत पहुंचकर बुजुर्ग को CPR देना शुरू कर दिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण

CPR यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक इमरजेंसी प्रोसेस है. जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है, तो छाती पर दबाव देकर ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने की कोशिश की जाती है. ऐसी हालत में जल्द मदद मिलना बेहद जरूरी होता है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सिपाही लगातार बुजुर्ग की छाती पर दबाव देते रहे. कुछ देर बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल दिखाई दी.

Lucknow Police Constable Saves Elderly Man Life Timely CPR

वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई. उन्हें नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते सिपाही ने प्राथमिक उपचार (CPR) न दिया होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. स्थानीय लोग अब सिपाही संदीप यादव की मुस्तैदी और मानवीय पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

CPR की जानकारी क्यों है जरूरी?

हार्ट से जुड़ी इमरजेंसी वाली कंडीशन में शुरुआती मिनट बेहद अहम हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति अचानक गिर जाए और नॉर्मल रिएक्ट न कर रहा हो तो तुरंत इमरजेंसी हेल्प की जरूरत होती है. अगर वह सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा है, तो CPR उसकी जान बचाने में मदद कर सकता है. लखनऊ की इस घटना में सिपाही संदीप यादव ने यही किया. स्थानीय लोग संदीप की तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement