scorecardresearch
 

'हिम्मत है तो...', रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष को दी ये चुनौती, जोरदार हंगामा

लोकसभा में आज जोरदार हंगामा हुआ. स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को चुनौती दी. वहीं, जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

Advertisement
X
संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष को बताया गैर जिम्मेदाराना (Photo: Screengrab)
संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष को बताया गैर जिम्मेदाराना (Photo: Screengrab)

लोकसभा में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ. दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही जब दूसरी बार शुरू हुई, लिस्टेड बिजनेस लिए गए और इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान जंग को लेकर बयान दिया. विदेश मंत्री के बयान के दौरान विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और प्ले कार्डट दिखाते हुए जोरदार हंगामा किया.

विपक्ष के हंगामे पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्री ने इतना सुंदर जवाब दिया है. विपक्ष को सुनना ही नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें इस सदन के नियम नहीं मालूम. विपक्ष को पता ही नहीं है कि वे करना क्या चाहते हैं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष कनफ्यूज है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया. अब दूसरा मोशन दिया स्थगन का. रिजिजू ने कहा कि एक व्यक्ति, एक परिवार देश का राजा है क्या. आप जो हरकत कर रहे हैं, उसका क्या असर हो रहा है देश में जाकर देखिए. उन्होंने विपक्ष की ओर से स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं.

Advertisement

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को चुनौती दी कि हिम्मत है तो उस पर चर्चा करो. पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि आज का एजेंडा है स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव. स्पीकर ने अपने खिलाफ प्रस्ताव को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि आपने (विपक्ष ने) जब से नोटिस दिया है, उन्होंने हाई मोरल ग्राउंड पर कहा कि हम कार्यवाही को चेयर नहीं करेंगे.

पीठासीन ने कहा कि आप अपने ही लाए प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं. इस एजेंडे पर आपको अलाऊ कर रहा हूं. उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि आप एक तरफ कहते हैं कि बोलने नहीं दिया जा रहा है और हम अलाऊ कर रहे हैं तो आप बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. पीठासीन ने कहा कि यह मोशन सरकार के खिलाफ नहीं है, हाउस के कस्टोडियन के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें: 'चर्चा को तैयार...', लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास पर रिजिजू की चुनौती, जोरदार हंगामा

जगदंबिका पाल ने राजीव गांधी को कोट करते हुए कहा कि आपके ही प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि यह विषय ऐसा है, जिसमें इस सभा की महान परंपरा रही है कि हम अध्यक्ष की सदाशयता पर उंगली नहीं उठा सकते. अगर उनकी सदाशयता पर उंगली उठाते हैं, तो आप लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे, एक को हमने शरण दी...', राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

पीठासीन जगदंबिका पाल ने वेल में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि क्या आप अपने आज के एजेंडे पर नहीं बोलना चाहते हैं. आप जितना विस्तार से बोलना चाहेंगे, बोलेंगे. विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा. इसके बाद पीठासीन ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement