scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Budget Session Live: 'चर्चा को तैयार...', लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास पर रिजिजू की चुनौती, जोरदार हंगामा

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 मार्च 2026, 2:12 PM IST

Parliament Session Live Updates: संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ आज से शुरू हो रहा है. आज स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव सदन में आएगा. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Subrahmanyam Jaishankar Subrahmanyam Jaishankar

बजट सत्र का दूसरा हाफ आज से शुरू हो रहा है. दूसरे हाफ के पहले दिन स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव आएगा. वहीं, ईरान में जारी जंग को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया. विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि हम ऊर्जा जरूरतों को लेकर सतर्क हैं और खाड़ी देशों में रहने वाले हर एक भारतीय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विदेश मंत्री ने बातचीत और शांति को भारत का स्टैंड बताया और कहा कि ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में थे. हमने एक को ईरान के निवेदन पर शरण दी. उन्होंने यह भी कहा कि दूतावास भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं. वहीं, लोकसभा में आज की कार्यवाही के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी इंडिया ब्लॉक की अगुवा कांग्रेस, दोनों ही दलों ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर लोकसभा में मौजूद रहने को कहा है.

2:12 PM (3 मिनट पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पर्यावरण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर हो रही चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में पर्यावरण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है. भोजनावकाश के बाद पर्यावरण और जलवायु मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की शुरुआत राजस्थान से बीजेपी के सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने की है. घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता के साथ साथ हमें राजनीतिक प्रदूषण दूर करने पर भी ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने पहले पृथ्वी सम्मेलन का भी उल्लेख किया और कहा कि तब भारत से पीवी नरसिम्हाराव गए थे. वहां उन्होंने मंत्र पढ़ा था- पृथ्वीः शांति... घनश्याम तिवाड़ी ने रामसर वेटलैंड के विकास का उल्लेख किया और इंदौर, उदयपुर को रामसर वेटलैंड सिटी घोषित कर दिया सरकार ने.

1:03 PM (एक घंटा पहले)

Parliament Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में शून्यकाल के बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही चली. प्रश्नकाल के दौरान संजय सेठ ने 9  फरवरी को दिए एक सवाल का जवाब करेक्ट किया. इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.

12:34 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

पीठासीन जगदंबिका पाल ने वेल में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को हिदायत देते हुए कहा कि क्या आप अपने आज के एजेंडे पर नहीं बोलना चाहते हैं. आप जितना विस्तार से बोलना चाहेंगे, बोलेंगे. विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा. इसके बाद पीठासीन ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

12:22 PM (एक घंटा पहले)

'ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे, एक को हमने शरण दी...', बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद भारतीयों की मदद की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे, एक को हमने शरण दी...', राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Advertisement
12:15 PM (2 घंटे पहले)

Parliament Budget Session: दोनों सदनों में जोरदार हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

विदेश मंत्री के बयान के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट कर गए विपक्षी सदस्य सदन में लौट आए हैं. प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्य जोरदार हंगामा कर रहे हैं. विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही जारी रखी है. सभापति ने विपक्ष के सदस्यों से शांतिपूर्वक सदन चलने देने की अपील की.

12:11 PM (2 घंटे पहले)

ईरान जंग पर लोकसभा में बयान दे रहे हैं विदेश मंत्री, विपक्ष का जोरदार हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान जंग पर लोकसभा में बयान दे रहे हैं. विपक्षी सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच विदेश मंत्री लोकसभा में बयान दे रहे हैं.

12:04 PM (2 घंटे पहले)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को दी गई बधाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी गई. राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय टीम को बधाई दी. वहीं, लोकसभा में भी 12 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई, तब पीठासीन जगदंबिका पाल ने भारतीय टीम को बधाई दी.

 

12:02 PM (2 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, राज्यसभा में अब प्रश्नकाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने पर आसन पर जगदंबिका पाल आए हैं. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हो गई है.

11:47 AM (2 घंटे पहले)

बीजेपी सांसद ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग

Posted by :- Bikesh Tiwari

गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सांसद गोविंदभाई लालजी भाई ढोलकिया ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा कैंसर रोगियों के लिए दिया. अपनी कार का सपना हो या नए स्टार्टअप को प्रोत्साहन हो, वे हमेशा आगे रहे. रतन टाटा ने हमेशा देश प्रथम को जिया. उनको भारत रत्न दिया जाना युवा पीढ़ी के लिए भी मार्गदर्शक है.

Advertisement
11:41 AM (2 घंटे पहले)

विदेश मंत्री के बयान के बीच विपक्ष का वॉकआउट, नड्डा बोले- इनका भरोसा डिबेट में नहीं

Posted by :- Bikesh Tiwari

विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान के दौरान विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वॉकआउट कर गए. इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की और इसे गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि विदेश मंत्री सभी मुद्दों पर विस्तार से बयान देने वाले हैं, यह जानते हुए भी विपक्ष के नेता ने एक-एक बातें गिनानी शुरू कर दी. विपक्ष के नेता शॉर्ट डिस्कशन की डिमांड कर रहे  थे और सच तो यह है कि इनका भरोसा डिबेट में है ही नहीं. जब तक मोदी जी हैं, इनको वहीं बैठना है.

11:33 AM (2 घंटे पहले)

'ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे, हमने एक को शरण दी', राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री 

Posted by :- Bikesh Tiwari

विदेश मंत्री ने सदन में कहा कि ईरान में भारतीय छात्रों को दूतावास से मदद मिली. ईरान से लोगों को अर्मेनिया के रास्ते निकाला गया. भारतीयों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब और कतर के नेतृत्व से बात की है. मैंने ईरान के विदेश मंत्री से 28 फरवरी और पांच मार्च को बात की है. विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में थे. हमने एक जहाज को ईरान के निवेदन पर डॉकिंग की परमिशन दी, शरण दी. इसके लिए ईरान ने धन्यवाद भी कहा है. ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हम सतर्क हैं. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत शांति के समर्थन में है. हम नागरिकों की सुरक्षा के पक्ष में हैं.

 

11:26 AM (2 घंटे पहले)

'भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध', ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री

Posted by :- Bikesh Tiwari

विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान जंग पर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं. जयशंकर ने सदन में यह जानकारी दी कि भारत इलाके में सॉवरेनिटी का समर्थक है और हमारा मत है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिये तलाशा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गल्फ रीजन में एक करोड़ भारतीय रहते हैं और इनकी सुरक्षा को लेकर सीसीएस की बैठक में भी चिंता जताई गई. विदेश मंत्री ने इस युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम भारतीयों के संपर्क में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमने जनवरी में ही अपने नागरिकों को आगाह किया था और कहा था कि जितनी जल्दी हो, स्वदेश लौट आएं. हमारे दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की थी. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरूतों के प्रति सतर्क है. सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. 

 

11:15 AM (3 घंटे पहले)

'एनर्जी सिक्योरिटी पर हो संक्षिप्त चर्चा', राज्यसभा में खड़गे की डिमांड

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान जंग को लेकर भारत के स्टैंड पर बयान दे रहे हैं. विदेश मंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खड़े हुए और एनर्जी सिक्योरिटी मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा की डिमांड करते हुए कहा कि इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का 55 फीसदी हिस्सा पश्चिमी एशिया से आयात के जरिये पूरी करता है. उस रीजन में भारत के करीब एक करोड़़ लोग काम करते हैं. हाल ही में कुछ घटनाओं में कुछ भारतीय मारे गए हैं या लापता हैं. घरेलू गैस की कीमतों में 60 रुपये की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि 176 की क्या जरूरत है, वही बताते हुए मैं पॉइंट्स आपके सामने रख रहा हूं.

11:11 AM (3 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

Advertisement
11:10 AM (3 घंटे पहले)

डॉक्टर रिकी एंड्रू और चार अन्य दिवंगत सदस्यों को लोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही चेयर पर आए एनके प्रेमचंद्रन ने सदन को वर्तमान लोकसभा के सदस्य मेघालय के शिलांग से सांसद डॉक्टर रिकी एंड्रू और चार पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी. दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई.

 

11:05 AM (3 घंटे पहले)

लोकसभा में विपक्ष लाएगा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज विपक्ष स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाएगा. इसे लेकर पहले हाफ की कार्यवाही के दौरान ही विपक्षी दलों की ओर से नोटिस दिया गया था. अविश्वास प्रस्ताव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है.

यह भी पढ़ें: 'शानदार लोकसभा स्पीकर...', पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव से पहले ओम बिरला की जमकर की तारीफ

Advertisement
Advertisement