scorecardresearch
 

चलती पिकअप वैन से गिरी लोहे की रॉड, बाइक सवार के शरीर में जा घुसी, VIDEO

केरल के त्रिशूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां चलती पिकअप वैन से लोहे की रॉड गिरकर एक बाइक सवार के शरीर में घुस गई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
त्रिशूर में हादसा (Photo: ITG)
त्रिशूर में हादसा (Photo: ITG)

केरल के त्रिशूर के कुट्टनेलूर में भयावह सड़क हादसा हुआ. यहां एक पिकअप वैन से लोहे की रॉड गिरकर एक बाइक सवार के शरीर में घुस गई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान शेरिन जॉन के रूप में हुई है.

यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे कुट्टनेलूर में हाईलाइट मॉल के पास हुआ. पिकअप वैन से लोहे की रॉड ले जाई जा रही थी. इसी दौरान रॉड अचानक गिरकर पीछे बाइक चला रहे युवक के शरीर में जा घुसी, इसके कारण उसकी मौत हो गई. यह पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिकअप वैन से लोहे के रोड गिरकर सीधे बाइक सवार युवक को लगते हैं. रॉड गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा... यादाद्री भुवनगिरी के फार्मा प्लांट में फटा रिएक्टर, 2 मजदूरों की मौत और 10 घायल

हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगिरों ने शेरिन को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान शेरिन की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में पिकअप वैन को जब्त कर लिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement