scorecardresearch
 

120 की रफ्तार, 3 मौतें... हिरासत में Mini Cooper का ड्राइवर, फिर भी FIR से नाम गायब!

केरल के एर्नाकुलम जिले के नेदुम्बस्सेरी में तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई थी. हादसा 11 अक्टूबर 2026 की देर रात हुआ था. पुलिस ने कार चला रहे सुहैल सजीव को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक उसने हादसे के वक्त शराब पीने की बात कबूली है.

Advertisement
X
मिनी कूपर कार हादसे में मारे गए छात्र. (Photo: Screengrabs)
मिनी कूपर कार हादसे में मारे गए छात्र. (Photo: Screengrabs)

केरल के एर्नाकुलम जिले में 11 अक्टूबर को तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई थी. हादसा नेदुम्बस्सेरी इलाके में हुआ था. पुलिस ने कार चला रहे सुहैल सजीव को हिरासत में लिया है. इस मामले में अब FIR को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. जिस ड्राइवर पर तीन लोगों की जान लेने का आरोप है, FIR में उसका नाम और पता ही अज्ञात दर्ज किया गया है.

FIR के मुताबिक यह हादसा 11 अक्टूबर 2026 की देर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुआ. KL 07 CR 1001 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली Mini Cooper कार कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी. आरोप है कि ड्राइवर की इस लापरवाही से सड़क पर लोगों की जान खतरे में पड़ गई और कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े. उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. इस हादसे में तीनों छात्रों की जान चली गई. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 105 के तहत FIR दर्ज की गई है. यह धारा गैर-इरादतन हत्या से संबंधित है.

हादसे के वक्त शराब पीने की बात कबूली
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सुहैल सजीव ने स्वीकार किया कि हादसे के वक्त उसने शराब पी रखी थी. हालांकि, उसने दावा किया कि उसने केवल बीयर का सेवन किया था. पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने शराब के अलावा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था.

Advertisement

स्थानीय लोगों से भी हुई बहस
हादसे के बाद आरोपी और स्थानीय लोगों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो सुहैल ने उनसे बहस की. आरोप है कि इस दौरान उसने कहा कि उसके पिता सब कुछ संभाल लेंगे.

इस मामले में FIR में ड्राइवर का नाम और पता अज्ञात दर्ज होने का पहलू भी चर्चा में है, जबकि पुलिस सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हादसे की परिस्थितियों, कथित नशे में ड्राइविंग और FIR में दर्ज विवरण को लेकर जांच आगे बढ़ रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement