scorecardresearch
 

कर्नाटक: भूस्खलन ने उजाड़ा पूरा परिवार! 3 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

रविवार तड़के 2:30 बजे कर्नाटक के शिवमोग्गा में भूस्खलन से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है.

Advertisement
X
कर्नाटक के शिवमोग्गा में भूस्खलन
कर्नाटक के शिवमोग्गा में भूस्खलन

कर्नाटक के शिवमोग्गा में रविवार तड़के भुस्खलन हुआ. इस घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतकों में एक तीन साल की बच्चा भी शामिल है. इस दुर्घटना में एक अन्य श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है. 

यह दुखद हादसा तीर्थहल्ली तालुक के इंदिरा नगर में तड़के करीब 2:30 बजे हुई, जब पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से मजदूरों का शेड मलबे में धंस  गया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मल्लिकार्जुन, 28 वर्षीय नागावेनी और 3 वर्षीय बालक संतोष के रूप में हुई है.

ये सभी लोग कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के  कोक्कारेगारू गाँव के प्रवासी मज़दूर थे. यह परिवार उस शेड में पिछले दो साल से रह रहा था, जो रविवार तड़के अचानक ढह गया.

यह भी पढ़ें: कहीं बाढ़ का कहर, कहीं बारिश की फुहारें... जानें दिल्ली से केरल तक का WEATHER UPDATE

भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ है. मलनाड इलाके में भारी बारिश के कारण तड़के 2:30 बजे भूस्खलन हुआ. तुरंत ही स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को सूचित किया. पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया है. 

Advertisement

इस घटना में मृतक परिवार के पास के एक शेड में रह रहे एक और मज़दूर को भी गंभीर चोटें आईं हैं. फिलहाल उसे तीर्थहल्ली के जयाचामाराजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है.

भारी बारिश के कारण प्रशासन को बचाव अभियान में थोड़ी दिक्कतें आई. लेकिन इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में लोगों को संवेदनशील जगहों पर न जाने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

भारी बारिश के कारण शिवमोग्गा के कई स्थानों पर जलभराव देखने को मिल रहा है. प्रशासन अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर रख रहा है.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement