scorecardresearch
 

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP नेताओं ने बताया- कैसी रही बातचीत, समर्थकों से की ये अपील

JP नड्डा से मुलाकात के बाद CJP ने बातचीत को सकारात्मक बताया है. संगठन ने समर्थकों के लिए भी अहम संदेश दिया है, जबकि बैठक के बाद सरकार के अगले कदम पर सबकी नजर बनी हुई है.

Advertisement
X
जे.पी. नड्डा को ज्ञापन सौंपते CJP पार्टी के नेता (Photo: X/ @JPNadda)
जे.पी. नड्डा को ज्ञापन सौंपते CJP पार्टी के नेता (Photo: X/ @JPNadda)

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी बात गंभीरता से सुनी है. पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. साथ ही समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. सूत्रों के मुताबिक बैठक पर सरकार जल्द आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. फिलहाल जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को जबरन नहीं हटाया जाएगा.

CJP के नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात करके अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. बातचीत के बाद पार्टी ने बताया कि यह बैठक बहुत ही सहज और शांत माहौल में पूरी हुई. प्रतिनिधियों का कहना है कि उनकी बातों को काफी ध्यान से सुना गया है, जिसके चलते उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कोई सही कदम उठाएगी.

मुलाकात के बाद CJP ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपने साथियों के बीच लौटने के बाद सभी समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करेगा. पार्टी ने भरोसा जताया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. साथ ही समर्थकों से कहा गया कि वे शांत रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

नड्डा ने धरना खत्म करने की अपील की

बैठक के बाद JP नड्डा ने सोशल मीडिया पर बताया कि रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया था. उन्होंने कहा कि सुबह 11:50 बजे से चर्चा शुरू हुई. पहले प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से मौखिक बातचीत हुई, फिर शाम करीब 4 बजे उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा गया. नड्डा ने कहा कि पूरी बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई. उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, JP नड्डा और CJP प्रतिनिधिमंडल की बैठक को लेकर केंद्र सरकार जल्द आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. फिलहाल बैठक में हुई बातचीत के बारे में सरकार की तरफ से कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में अब सभी की नजर सरकार के बयान पर टिकी है.

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोई योजना नहीं है. यानी अभी बलपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी. हालांकि, आगे की स्थिति सरकार के फैसले और प्रशासनिक समीक्षा के बाद स्पष्ट होगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement