scorecardresearch
 

JPSC परीक्षा घोटाले की जांच तेज, पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते के घर CID का छापा

झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही CID टीम ने पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की.

Advertisement
X
रांची में JPSC कार्यालय के बाहर राज्य सिविल सेवा परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
रांची में JPSC कार्यालय के बाहर राज्य सिविल सेवा परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर रही झारखंड पुलिस की CID टीम ने गुरुवार को आयोग के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान जांच एजेंसी ने डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर उन्हें जब्त किया है.

CID ने अपने बयान में बताया कि रांची पुलिस की मदद से झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के JPSC कार्यालय स्थित चैंबर, उनके सरकारी आवास और अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी ली गई. छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जिन्हें निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है. जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद साक्ष्यों की जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर की जाएगी. हालांकि, CID ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि छापेमारी में मिले दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य किन परीक्षाओं या किन गड़बड़ियों से जुड़े हैं.

इस मामले में CID ने बुधवार को झारखंड लोक सेवा आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इन सभी पर आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों में शामिल होने का आरोप है. इन गिरफ्तारियों से एक दिन पहले मंगलवार को CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने JPSC कार्यालय में छापेमारी की थी. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से जुड़े स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया.

Advertisement

CID की लगातार कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया, संबंधित अधिकारियों की भूमिका और संभावित डिजिटल रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है. झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement