scorecardresearch
 

पूर्व BSP विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान से कार्बाइन बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया जब्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर में पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक रामबाई परिहार के सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार के पास से मिले कार्बाइन हथियार जब्त कर लिया है.

Advertisement
X
रामबाई के पीएसओ की कार्बाइन जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की जब्त.
रामबाई के पीएसओ की कार्बाइन जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की जब्त.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर में पुलिस ने एक सुरक्षा चूक के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मध्य प्रदेश की पूर्व बसपा विधायक रामबाई परिहार के PSO के पास से एक कार्बाइन हथियार को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि जवान में अपने पास मौजूद हथियार की जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना नहीं दी थी.

दरअसल, बीएसपी की पूर्व विधायक रामबाई परिहार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लखनपुर रिसेप्शन सेंटर (यात्री सुविधा केंद्र) पहुंचीं थीं. इस दौरान उनके साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएमओ (Personal Security Officer) मध्य प्रदेश पुलिस के जवान अवधेश कुमार भी थे.

लखनपुर पुलिस को जब पता चला कि जेकेपी (Jammu Kashmir Police) को सूचित किए बिना अवधेश कुमार कार्बाइन हथियार लेकर आए हैं तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके हथियार जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि रामबाई परिहार मध्य प्रदेश की दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से साल 2018 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement