दमोह
दमोह (Damoh) भारत (India) में स्थित मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है. जिला सागर डिवीजन का हिस्सा है. यह राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है. यह जिला पश्चिम में सागर, दक्षिण में नरसिंहपुर और जबलपुर, उत्तर में छतरपुर, पूर्व में पन्ना और कटनी से घिरा हुआ है. यह दक्षिण-पूर्व में फैले एक पठारी क्षेत्र है जो सोनार नदी (Sonar River) से लगभग 19 किमी की दूरी पर है. क्षेत्रफल 7,306 वर्ग किलोमीटर है (Damoh Area). दमोह जिले में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Damoh Assembly Constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक दमोह की जनसंख्या (Damoh Population) 12.64 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 173 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 910 है. इसकी 69.73 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 79.27 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 59.22 फीसदी है (Damoh literacy).
शहर का नाम हिंदू पौराणिक कथाओं के राजा नल की पत्नी दमयंती (Damyanti) के नाम पर पड़ा है. मुगल बादशाह अकबर के शासनकाल में दमोह मालवा प्रांत का हिस्सा था. शहर में कई पुरानी मूर्तियां हैं, जिनमें हिंदू देवी-देवता शिव, पार्वती और विष्णु शामिल हैं (History Damoh).
दमोह ने अंग्रेजों से आजादी के संघर्ष में हिस्सा लिया था. 1857 के विद्रोह में भाग लेने वालों में हिंडोरिया के ठाकुर किशोर सिंह, सिंगरामपुर के राजा देवी सिंह, करिजोग के पंचम सिंह, गंगाधर राव, रघुनाथ राव, मेजबान सिंह और गोविंद राव शामिल थे. 1933 में महात्मा गांधी ने दमोह का दौरा किया था (Damoh Independent Era).
शहर में एक महत्वपूर्ण पशु-बाजार और बुनाई, रंगाई और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे कई छोटे उद्योग हैं (Economy Damoh).
Damoh Fake MBBS Degree Scam: मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी MBBS डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी पाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. भोपाल से NHM क्लर्क की गिरफ्तारी और पूरे राज्य में 9 डॉक्टरों की बर्खास्तगी पर पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट...
Damoh Silver coins unearthed during excavation: दमोह के फुटेरा वार्ड में एक पुराने मकान की खुदाई के दौरान निकले 'खजाने' ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. यह मामला उस वक्त रहस्यमयी हो गया जब मकान मालिक और मजदूरों के दावों में जमीन-आसमान का अंतर सामने आया. जहां मकान मालिक केवल 42 सिक्कों की बात कर रहे हैं, वहीं मजदूरों का दावा 35 किलो चांदी का है.
मध्य प्रदेश के दमोह में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित संजीवनी अस्पतालों में फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले तीन कथित डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान भर्ती प्रक्रिया, फर्जी मेडिकल दस्तावेज और नौकरी दिलाने वाले नेटवर्क की परतें खुल रही हैं, जिससे बड़े गिरोह के संकेत मिले हैं.
मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी एमबीबीएस की डिग्री लगाकर भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित संजीवनी अस्पतालों में नौकरी कर रहे तीन 'डॉक्टर्स' को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने इनमें से दो को दमोह और एक को जबलपुर से गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने भारत सरकार के उपक्रम संजीवनी अस्पताल में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाई है.
मध्य प्रदेश के दमोह में कलेक्टर कार्यालय की गोपनीयता भंग होने का बड़ा मामला सामने आया है. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने खुद जांच कर खुलासा किया कि उनके चैंबर की बातें अन्य कमरों में सुनी जा रही थीं और जानकारी बाहर पहुंचाई जा रही थी.
मध्य प्रदेश के दमोह में दलित दूल्हे के साथ उस समय मारपीट कर दी गई, जब वह घोड़ी पर सवार होकर बारात निकाल रहा था. आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने इसका विरोध करते हुए दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ-साथ उसकी बहन से भी मारपीट कर दी. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मध्यप्रदेश के दमोह की घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक आरोपी जो 14 साल जेल में था और 2 साल पहले बाहर आया, उसने एक लड़के की हत्या कर उसके खून को पिया और मांस खाया. इस शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के कारण जेल में समय बिताया था. ग्रामीणों की सतर्कता के चलते आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
दमोह जिले के समन्ना गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और आरोप है कि हमलावर ने हत्या के बाद ऐसी हैवानियत दिखाई कि आसपास मौजूद लोग सिहर उठे. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यहां एक युवक की वीभत्स हत्या के बाद आरोपी द्वारा उसका मांस खाए जाने और खून पीने जैसी चीज सामने आई है.
दमोह में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे तीन दोस्तों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक एक शादी समारोह में जा रहे थे और रात में वे टूटे हुए पुल से टकरा गए. जिससे तीनों की मौत हो गई.
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में पति, गर्भवती पत्नी और दो साल की बच्ची के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं. यह सामूहिक आत्महत्या है या कोई और साजिश, फिलहाल साफ नहीं हो सका है. एसपी श्रुतकृति सोमवंशी भी खुद घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच की.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है. तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ही घर के अंदर पति, पत्नी और उनकी दो साल की मासूम बच्ची के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस हृदयविदारक दृश्य ने न सिर्फ पड़ोसियों बल्कि पुलिस अधिकारियों को भी स्तब्ध कर दिया. मृतकों की पहचान 30 साल के मनीष केवट, उनकी 24 साल की गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट और दो साल की बेटी आरोही के रूप में हुई है. मनीष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था. पुलिस के अनुसार, तीनों के शव घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को सील कर साक्ष्य सुरक्षित किए गए. थाना प्रभारी मनीष बागरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सतरिया गांव में शराबबंदी को लेकर विवाद बढ़ गया. एक पिछड़े वर्ग के युवक ने AI फोटो पोस्ट कर दिया. इसके बाद अनुज पांडे के पैर धुलवाए गए, वीडियो वायरल होने पर तनाव फैला. पुलिस ने चार नामजद और अन्य पर मामला दर्ज किया. ओबीसी, एससी और एसटी संगठनों ने प्रदर्शन किया.
मध्य प्रदेश के दमोह से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर करना एक युवक को भारी पड़ गया. गांव की पंचायत ने न सिर्फ युवक से दूसरे व्यक्ति के पैर धुलवाए, बल्कि उसी गंदे पानी को पीने के लिए भी मजबूर किया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने इसे संविधान विरोधी बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के खमरिया गांव में जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर गोली मारकर हत्या कर दी. गोली सीधे सीने में लगी और मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई. घटना का लाइव वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
दमोह जिले के हटा नगर में शव वाहन न मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव कचरा ढोने वाली ट्रॉली में घर पहुंचाया गया. यह दृश्य देखकर लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. अस्पताल प्रशासन और नगर पालिका के पास शव वाहन न होने से परिजन मजबूर हुए. जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
मध्य प्रदेश के दमोह में सरकारी प्राथमिक स्कूल का नाम 'इस्लामपुरा' दर्ज होने पर विवाद खड़ा हो गया. विहिप और हिंदू संगठनों ने नामकरण और विद्यालय की दीवारों पर बने धार्मिक प्रतीकों पर आपत्ति जताई. शिक्षा विभाग का कहना है कि नाम प्रारंभ से ही सरकारी रिकॉर्ड में है, जबकि ग्रामीणों ने इसे धार्मिक पहचान बढ़ाने की कोशिश बताया और जांच की मांग उठाई.
अकील ने कार रिवर्स में लेकर राकेश के ऊपर चढ़ा दी और कई बार उसे कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया. बेटे को खून से लथपथ देख मां ने लोगों से मदद मांगी और राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दमोह से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिले के हटा थाना अंतर्गत एक शिक्षक के साथ लूट के बाद उसे जिंदा जला दिया गया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया. घटना में सभी चारों की मौत हो गई.
दमोह जिले में सात साल की बच्ची के साथ रेप के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी 25 साल का आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.