scorecardresearch
 

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी! विपक्ष ने जुटाए 100 से ज्यादा हस्ताक्षर

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है. टीएमसी के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान को कांग्रेस, एसपी और AAP का समर्थन मिला है.

Advertisement
X
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम में TMC को एसपी और AAP का साथ मिला है. (Photo: PTI)
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मुहिम में TMC को एसपी और AAP का साथ मिला है. (Photo: PTI)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में हुई 'इंडिया' गठबंधन की मीटिंग में इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है. विपक्ष ने अब तक 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर इकट्ठा कर लिए हैं. 

टीएमसी इस हफ्ते ही प्रस्ताव पेश करना चाहती है, जिससे बजट सत्र के बचे हुए 14 दिनों में इस पर चर्चा हो सके. आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है. 

यह कदम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद उठाया जाएगा.

विपक्षी दलों की एकजुटता

टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को हटाने की इस योजना की रूपरेखा ममता बनर्जी ने तैयार की है, जबकि अभिषेक बनर्जी दिल्ली के घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं. कांग्रेस और AAP सहित अन्य दलों से अलग से विचार-विमर्श कर हस्ताक्षर लिए गए हैं. विपक्ष का इरादा इस संवैधानिक प्रक्रिया को इसी सत्र में अंजाम देने का है.

यह भी पढ़ें: 'CEC ज्ञानेश कुमार उसी होटल में ठहरे हैं, जहां BJP नेता', ममता बनर्जी ने चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Advertisement

हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रावधान सुप्रीम कोर्ट के जज पर चलने वाले महाभियोग के समान है. टीएमसी ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के बदले इस महाभियोग प्रस्ताव के लिए अन्य दलों का सहयोग मांगा था. अब पूरा गठबंधन ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर केंद्रित है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement