scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 8 अप्रैल 2026: मिथुन राशि के लिए व्यापार में सफलता के योग हैं, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 8 अप्रैल 2026, Horoscope Today: मिथुन राशि के लिए आज साझेदारी और व्यापार में सफलता के योग हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और करीबी लोगों का भरोसा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. कामकाज में आसानी आएगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभ देगा. पद-प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सुधार होगा और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. योजनाएं उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकती हैं.

शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 5, 8, 9
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

वृष राशि
वृष राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी. विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज साझेदारी और व्यापार में सफलता के योग हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और करीबी लोगों का भरोसा मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी.

Advertisement

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4, 5, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है. मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. समय पर काम पूरा करना जरूरी रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2, 4, 5, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मित्रों का साथ मिलेगा और काम में तेजी आएगी. नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं और शिक्षा-प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: पिस्ता
शुभ अंक: 1, 4, 5
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को परिवार और रिश्तों पर ध्यान देना होगा. बड़ों की सलाह मानना लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता से काम आगे बढ़ेगा, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4, 5, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि के लिए आज आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. संवाद कौशल से सफलता मिलेगी और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. नए अवसर सामने आ सकते हैं.

शुभ रंग: फिरोजी
शुभ अंक: 4, 5, 6, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा. जीवन स्तर सुधारने की दिशा में प्रयास सफल होंगे.

शुभ रंग: गुड़ जैसा
शुभ अंक: 5, 8, 9
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज वित्तीय मामलों में नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा. रचनात्मकता से काम में सफलता मिलेगी और करियर में नए अवसर बनेंगे. संतुलित निर्णय लेना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: पाइनेपल
शुभ अंक: 2, 3, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी. निवेश सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें. विदेश से जुड़े कामों में रुचि बढ़ सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 4, 5, 8, 9
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज रिश्तों में सुधार और सहयोग का दिन है. मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा. करियर में भी सहयोग से सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा.

शुभ रंग: मोरपंख जैसा
शुभ अंक: 4, 5, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक चढ़ाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं.

शुभ रंग: ऐप्पल ग्रीन
शुभ अंक: 3, 6, 8
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, पान और मोदक अर्पित करें, “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें और हरी वस्तुएं दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement