scorecardresearch
 

जोधपुर में 44-44 पर अटका था नगर निगम चुनाव रिजल्ट, हेमाराम की जीत ने बदल दिया पूरा गेम

जोधपुर नगर निगम चुनाव में 100 वार्डों के परिणाम बेहद करीबी रहे. जहां बीजेपी और कांग्रेस 44-44 सीटों पर बराबरी पर थीं. वार्ड 50 में EVM की तकनीकी खराबी के कारण वोटों की गिनती रुकी थी. इसके बाद दोबारा मतदान कराया गया। इस पुनः मतदान में बीजेपी के हेमाराम ने 83 वोटों से जीत दर्ज की, जिससे बीजेपी की सीट संख्या 45 हो गई.

Advertisement
X
दोबारा मतदान में बीजेपी के हेमाराम ने 83 वोटों से जीत दर्ज की, जिससे बीजेपी की सीट संख्या 45 हो गई. (File Photo-ITG)
दोबारा मतदान में बीजेपी के हेमाराम ने 83 वोटों से जीत दर्ज की, जिससे बीजेपी की सीट संख्या 45 हो गई. (File Photo-ITG)

जोधपुर नगर निगम चुनाव का मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर था. 100 वार्डों के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस 44-44 सीटों पर बराबरी पर अटकी थीं. एक सीट का फैसला बाकी था. यह सीट वार्ड नंबर 50 थी. सबकी नजर इसी वार्ड पर थी.

वजह साफ थी. इस एक सीट के नतीजे से दोनों पार्टियों की बराबरी टूटनी थी. अब वार्ड 50 के दोबारा मतदान में बीजेपी के हेमाराम ने 83 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही बीजेपी के जीते पार्षदों की संख्या 45 हो गई है. यानी 44-44 का मुकाबला अब 45-44 में बदल गया है.

एक सीट ने बदल दी पूरी तस्वीर

वार्ड 50 के एक मतदान केंद्र पर EVM में तकनीकी दिक्कत आ गई थी. इसी वजह से वहां वोटों की गिनती नहीं हो सकी थी. वोट काउटिंग रोक दी गई. बाकी वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों 44-44 पर थीं. ऐसे में वार्ड 50 का परिणाम बेहद अहम हो गया था.

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत इस बूथ पर दोबारा मतदान कराया गया. इसके बाद बीजेपी के हेमाराम ने जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 83 वोटों से हराया. इस नतीजे ने जोधपुर नगर निगम की तस्वीर बदल दी. अब बीजेपी 45 सीटों के साथ कांग्रेस से एक सीट आगे हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोदी युग में भाजपा... 12 साल में कितनी बदली पार्टी? कैसे चुनाव-दर-चुनाव बढ़ता रहा ग्राफ

जोधपुर के 100 वार्डों में चुनावी मुकाबला काफी करीबी रहा. शुरुआती नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 44-44 वार्ड जीते थे. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज की. RLP का भी एक उम्मीदवार जीता.

यही वजह थी कि वार्ड 50 के नतीजे पर सभी की निगाहें टिकी हुईं थी. दोनों पार्टियां बराबरी थी. एक उम्मीदवार की जीत से पूरा आंकड़ा बदलने वाला था. अब हेमाराम की जीत के बाद बीजेपी के पास 45 पार्षद हो गए हैं. कांग्रेस के 44 पार्षद हैं.

EVM की गड़बड़ी से रुका था रिजल्ट

वार्ड 50 के एक बूथ पर EVM की तकनीकी समस्या सामने आई थी. इसके चलते उस बूथ के वोटों की गिनती नहीं हो सकी. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया था कि मशीन का डिस्प्ले काम नहीं कर रहा था. इंजीनियर ने भी मशीन को लेकर रिपोर्ट दी थी. इसके बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया था.

आयोग के निर्देश के बाद संबंधित बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई गई. इसी री-पोल के बाद वार्ड 50 का नतीजा सामने आया.

यह भी पढ़ें: डिफेंडर-बेंटले-फेरारी में घूमते छात्र नेता, बंट रहे पिज्जा-बर्गर... DUSU चुनाव के रंग में रंगा डीयू कैंपस, पढ़ें- स्पेशल रिपोर्ट

Advertisement

वार्ड 50 के नतीजे के बाद जोधपुर नगर निगम में बीजेपी के 45 पार्षद हो गए हैं. कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं. वहीं निर्दलीय और RLP के पार्षद भी निगम की तस्वीर का हिस्सा हैं. शुरुआती नतीजों में निर्दलीयों की संख्या 10 और RLP की एक सीट बताई गई थी.

यानी जिस मुकाबले की शुरुआत 44-44 की बराबरी से हुई थी, उसमें वार्ड 50 ने बीजेपी को एक सीट की बढ़त दिला दी. एक बूथ पर EVM की खराबी से रुका नतीजा अब सामने आ चुका है. हेमाराम की जीत के साथ जोधपुर नगर निगम का यह बेहद करीबी मुकाबला नया मोड़ ले चुका है.

री-पोलिंग वाले जयपुर के चारों वार्डों में कांग्रेस ने हासिल की जीत

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों का फाइनल रिजल्ट सामने आ गया है. री-पोलिंग वाले चारों वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. पांच बूथों पर हुई री-पोलिंग के बाद आज नतीजे घोषित किए गए. 

वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी ने 764 वोटों से जीत दर्ज की. वार्ड 18 से वंदिता 181 वोटों के अंतर से विजयी रहीं. वार्ड 25 से रेखा देवी ने 397 वोटों से बाजी मारी. वहीं वार्ड 34 से सुरेश यादव ने 149 वोटों से जीत दर्ज की. 

Advertisement

इन चारों सीटों के साथ कांग्रेस के पार्षदों की संख्या अब 57 हो गई है. हालांकि 78 पार्षदों के साथ जयपुर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव में नहीं उड़ेगी ओवैसी की 'पतंग', जानिए AIMIM को क्यों नहीं मिला सिंबल?

चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत से पार्टी के पार्षदों की संख्या बढ़ी है. वहीं बीजेपी बहुमत के आंकड़े के साथ नगर निगम में बोर्ड बनाने की स्थिति में है. री-पोलिंग के बाद जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों का चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है.

3 वार्डों के री-पोल,  BJP ने 2, कांग्रेस को 1 सीट मिली

कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में हुए री-पोल के नतीजे घोषित हो गए हैं. वार्ड 44 और 87 में BJP ने जीत दर्ज की. वहीं वार्ड 11 कांग्रेस के खाते में गया. इस तरह नगर निगम के तीन वार्डों में BJP को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली. 

तकनीकी खराबी के चलते इन वार्डों में दोबारा मतदान कराया गया था. अब 100 वार्डों का फाइनल आंकड़ा सामने आ गया है. BJP के पास 57 वार्ड हैं. कांग्रेस के 39 वार्ड हैं. वहीं 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं.ॉ

Advertisement

यह भी पढ़ें: पार्षदों की करोड़ों में लग रही बोली! निकाय चुनाव के बाद राजस्थान में शुरू हुआ 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' का खेल

सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में कांग्रेस जीती

कोटा ग्रामीण की सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. यहां भी तकनीकी खराबी के कारण री-पोल कराया गया था. इसके बाद गुरुवार को टैगोर हॉल में मतगणना हुई. चारों री-पोल बूथों के नतीजों में BJP और कांग्रेस को 2-2 सीटें मिलीं. परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया. पुलिस की भी भारी तैनाती रही.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement