सऊदी अरब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. सऊदी अरब ने यमन के हूथी विद्रोहियों के लगातार बढ़ते हमलों के बीच अपने रक्षा सहयोगियों से बड़ी मदद की मांग की है. सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब ने विशेष रूप से मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम के क्षेत्र में अपने सहयोगियों से सहायता मांगी है. इस समय सऊदी अरब को मिसाइल इंटरसेप्टर स्टॉक की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.