प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी देशव्यापी सेवा दिवस मना रही है. इसके तहत बीजेपी ने एक महीने तक चलने वाले विशेष सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत की है. इस उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और उनकी कर्मभूमि वाराणसी के बीच आयोजित होने वाली 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' है. वडनगर से लगभग 250 बाइकों पर सवार होकर 100 लोग वाराणसी के लिए रवाना होंगे.