scorecardresearch
 

CEC के इस्तीफे से बैलेट पेपर तक... प्रोटेस्ट के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने रखी तीन मांगें

देश के विभिन्न हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, SIR रद्द करना और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है.

Advertisement
X
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग (Credits: PTI)
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग (Credits: PTI)

देश के कई हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की तरफ से कई मांगी रखी हैं. उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार को भी निंदनीय बताया है. कांग्रेस ने देश भर में सिविल सोसाइटी और अन्य संगठनों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन देने का ऐलान किया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस की तीन मांगें रखी हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR को रद्द करने और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है.

खड़गे ने कहा कि देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के सहयोगी इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं. खड़गे ने साफ कहा है कि इस मुद्दे को लेकर देश भर में सिविल सोसाइटी और अन्य संगठनों द्वारा जो प्रदर्शन किए जा रहे हैं, उसका कांग्रेस साथ देगी.

इसके साथ ही, खड़ने ने महिला पत्रकारों के उत्पीड़न को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि वे उनके साथ है.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- 'उम्मीद है संवैधानिक संस्थाएं...'

Advertisement

देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NSUI पिछले तीनों दिनों से प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को भी जंतर-मंतर पर NSUI ने प्रोटेस्ट किया. प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने सफेद चादर ओढ़ कर मुर्दे की तरह लेटकर विरोध जताया है. 

उनका कहना है कि जब वे जीवित हैं तो उनके वोट क्यों काटे जा रहे हैं.  'जिंदा हैं हम तो वोटर लिस्ट में मुर्दा क्यों' जैसे वारों के साथ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement