scorecardresearch
 

गुरुग्राम में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ा अभियान, झुग्गियों से सोसायटियों तक होगी जांच

गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जाएगी.

Advertisement
X
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू करने का दावा किया है. (Representative Image/File))
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू करने का दावा किया है. (Representative Image/File))

गुरुग्राम पुलिस ने 4 जून, गुरुवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू करने का ऐलान किया. इस अभियान का मकसद अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी लोगों की पहचान करके वापस उनके देश वापस भेजना है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, "इस काम के लिए एक खास टीम और क्राइम ब्रांच की इकाइयों को लगाया गया है. ये टीमें पूरे शहर में झुग्गी-बस्तियों, रिहायशी सोसायटियों और होटलों की बारीकी से जांच करेंगी."

पुलिस ने कहा कि इस जांच के दौरान जो भी बांग्लादेशी नागरिक बिना सही कागजात के अवैध रूप से रहता हुआ मिलेगा, उसे वापस भेज दिया जाएगा. गुरुग्राम पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी बांग्लादेशी या अन्य विदेशी नागरिक के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को बताएं.

इसके साथ ही, लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों में रहने वाले किराएदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों और होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं. इससे घरों या सोसायटियों में किसी भी तरह के अपराध को रोका जा सकेगा.

शक होने पर क्या करे?

पुलिस ने कहा है कि अगर आस-पास कोई भी संदिग्ध शख्स दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर डायल करके पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दें और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें. शहर की पुलिस ने सभी लोगों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से इस जांच अभियान में पूरा सहयोग देने का अनुरोध किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 23 साल की उम्र, 17 संगीन केस और... एनकाउंटर के बाद गुरुग्राम पुलिस के शिकंजे में इनामी बदमाश

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि इस अभियान के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. पुलिस का कहना है कि देश की सुरक्षा और जनता का हित सबसे ऊपर है, इसलिए व्यक्तिगत सुविधा से ज्यादा राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व दिया जाएगा.

इसके साथ ही, पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी शख्स इस अभियान को लेकर जानबूझकर कोई झूठी और गुमराह करने वाली अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement